कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के सवाल को अफवाह करार दिया और कहा कि राजनेता स्वतंत्र हैं और किसी भी संगठन से जुड़े रहने के लिए बाध्य नहीं हैं. कमलनाथ आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसे अपने कांग्रेस सहयोगियों के भाजपा में शामिल होने की संभावना पर संवाददाताओं के सवाल का जवाब दे रहे थे. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, 'सभी स्वतंत्र हैं और किसी पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं.'
कमलनाथ ने पाला बदलने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ''बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं और मैं उनके बारे में क्या कह सकता हूं?'' यह पूछे जाने पर कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जिसपर कमलनाथ ने कहा कि उम्मीदवारों पर सभी निर्णय पार्टी द्वारा लिए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों का फैसला जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
इस मुलाकात से अटकलें तेज हो गईं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. कृष्णम ने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी. वह 2019 का लोकसभा चुनाव लखनऊ से हार गए थे.
वर्तमान में छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे, लेकिन विधायकों के विद्रोह के कारण कांग्रेस सरकार गिर गई.
ये भी पढ़ें- BJP पर लगाया विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप, अब CM केजरीवाल को नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश की फैक्टरी में भीषण आग के बाद 13 मजदूर लापता, बचाव अभियान जारी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं