यूएई के खिलाफ मैच में वैभव सूर्शवंशी से एक आसान का कैच छूट गया. दरअसल, रिंकू सिंह की गेंद पर ईथन डिसूजा ने रिवर्स स्वीप शॉट मारने की कोशिश की थी. शॉट को सही तरह से बल्लेबाज मार नहीं पाया. गेंद सही तरीके से बल्ले पर नहीं पहुंचा. जिसके कारण गेंद सीधे बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चली गई.
वहां, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी मौजूद थे. ऐसा लगा कि कैच कर लिया जाएगा. लेकिन वैभव ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाई और गेंद को दो बार पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन आखिर में गेंद उनके हाथों से फिसल गई. और कैच लेने में सफल रहे जिसके कारण ईथन डिसूजा को बड़ा जीवनदान मिल गया.
कैच छूटते ही रिंकू सिंह निराश नजर आए और उन्होंने सिर पर हाथ रख लिया, हालांकि उन्होंने वैभव को कुछ नहीं कहा लेकिन उनके चेहेर पर जो भाव आए, उससे निश्चित ही वह निराश लग रहे थे. रिंकू ने अपना सिर भी पकड़ लिया था. भारत के लिए यह अहम मौका था, जिसे टीम भुना नहीं पाई.
वहीं, इससे पहले यएई ने भारत के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 50 ओवर टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने प्लेइंग 11 तीन बदलाव करते हुए आयुष बडोनी, विपराज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को अपनी अंतिम 11 में शामिल किया है.
यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars: भारत-यूएई मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND-A vs UAE मैच LIVE
यह भी पढ़ें | 22 मैच, 4 दावेदार और 2 जगह, WTC फाइनल की रेस हुई दिलचस्प, ड्रा ने बढ़ाई भारत के लिए मुश्किलें
यह भी पढ़ें | सिर्फ चौके- छक्के से ठोके 100 रन, प्रियांश आर्य ने मचाई तबाही, T-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं