विज्ञापन

विदेशी फंडिंग, डॉलर में फ्लाइट टिकट बुक... नागपुर RSS मुख्यालय रेकी मामले में आतंकी रईस शेख को लेकर खुले कई राज

RSS Headquarters Terrorist reconnaissance: आरोपी रईस शेख फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है. सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई. उसने जेल से बाहर आने के लिए कई बार जमानत की कोशिशें कीं, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए किसी भी अदालत ने उसकी जमानत याचिका मंजूर नहीं की.

विदेशी फंडिंग, डॉलर में फ्लाइट टिकट बुक... नागपुर RSS मुख्यालय रेकी मामले में आतंकी रईस शेख को लेकर खुले कई राज
नागपुर RSS मुख्यालय रेकी मामले में बड़ा खुलासा
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय और स्मृति मंदिर परिसर की रेकी के मामले में विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ
  • इंडिगो एयरलाइंस मैनेजर चारू वर्मा ने कोर्ट में बताया कि रईस का फ्लाइट टिकट अमेरिकी डॉलर में बुक कराया गया था
  • रईस शेख फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है और उसकी जमानत याचिका अपराध की गंभीरता के कारण खारिज हो चुकी है
मुंबई:

नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय और हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर की रेकी करने के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है. कोर्ट में इंडिगों के तत्कालीन मैनेजर ने गवाही के दौरान बताया कि कथित आतंकवादी रईस अहमद शेख अब्दुल्ला शेख को इस साजिश को अंजाम देने के लिए भारी-भरकम विदेशी फंडिंग मिली थी. उसके लिए फ्लाइट का टिकट यूएस डॉलर में वर्डपे कार्ड से बुक कराया गया था. ये खुलासा मामले की सुनवाई के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के तत्कालीन एयरपोर्ट मैनेजर चारू वर्मा ने विशेष सत्र न्यायालय स्पेशल सेशन कोर्ट में अपनी गवाही में किया. 

आतंकी को फ्लाइट से भेजा था नागपुर

गवाही में ये भी सामने आया कि रईस शेख को नागपुर भेजने के लिए इंडिगो फ्लाइट का पेमेंट अमेरिकी डॉलर में किया गया था और इसके लिए 'वर्डपे कार्ड' का इस्तेमाल किया गया था. वह श्रीनगर से मुंबई होते हुए नागपुर आया था. सरकारी पक्ष के दावों के मुताबिक, रईस शेख एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है और वह इसी संगठन के इशारे पर नागपुर आया था.  

संघ मुख्यालय और स्मृति मंदिर की रेकी 

वह 13 जुलाई 2021 को श्रीनगर से मुंबई होते हुए नागपुर पहुंचा. इसके बाद, संघ मुख्यालय और स्मृति मंदिर की रेकी करने के बाद 15 जुलाई 2021 को वह नागपुर से दिल्ली होते हुए वापस श्रीनगर लौट गया था. कश्मीर पुलिस की पूछताछ में ये राज खुला. सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी संदिग्ध हरकतों पर नजर रख रही थीं.  दरअसल सितंबर 2021 में कश्मीर पुलिस ने रईस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. 

आतंकी ने खोला खौफनाक साजिश का राज

सख्ती से की गई पूछताछ के दौरान संदिग्ध आतंकी रईस शेख ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय और स्मृति मंदिर की रेकी करने की इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कया था. राज खुलते ही महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ATS ने रईस को कश्मीर में गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर नागपुर लेकर आई. 

जमानत याचिकाएं खारिज, ठोस सबूत मौजूद

आरोपी रईस शेख फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है. सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई. उसने जेल से बाहर आने के लिए कई बार जमानत की कोशिशें कीं, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए किसी भी अदालत ने उसकी जमानत याचिका मंजूर नहीं की. सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि रईस के आतंकवादी संगठन के लिए काम करने के पुख्ता और ठोस सबूत जांच एजेंसी के पास मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-नितिन गडकरी को धमकी देने वाले गैंगस्टर जयेश पुजारी और आतंकी मामले में आरोपी अफसर पाशा को 5 साल की कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur Rss Headquarter, RSS Headquartor Reconnaissance, Terrorist Rais Sheikh, Indigo Flight, Nagpur RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com