राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर आज शस्त्र पूजन किया. नागपुर में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया और इस दौरान इशारों-इशारों में पीएम मोदी की तारीफ भी की. मोहन भागवत ने कहा कि अपना देश आगे बढ़ रहा है. तकनीक के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं हम. सब क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है. समाज की समझदारी भी बढ़ रही है.
भारत की साख बढ़ी
मोहन भागवत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं. इसका ही परिणाम हम देखते हैं कि सारे दुनिया में भारत की साख बढ़ी है. हमारा योग सारी दुनिया में एक फैशन बनता जा रहा है. उसके शास्त्र और परिणाम को भी दुनिया स्वीकार कर रही है. पर्यावरण के प्रति हमारी सोच को सभी ने स्वीकार किया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मोहन भागवत ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. इसमें सभी का योगदान है. अपने देश के लिए भविष्य के लिए ये बहुत अच्छे लक्षण है. ये आगे भी चलते रहे हैं. भारत के समाज ने करवट बदली है. समाज ने करवट बदली है, ये और आगे बढ़ेगा. भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, सामरिक बल बढ़ा है.कई मामलों में देश आगे जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि आज आरएसएस की स्थापना के 99 साल पूरे हो रहे हैं. साल 1925 में विजयादशमी के दिन ही आरएसएस की स्थापना हुई थी, इसलिए विजयदशमी आरएसएस के लिए कई मायनों में अहम है. डॉ. बलराम कृष्ण हेडगेवार ने 1925 में विजयादशी के दिन आरएसएस की स्थापना की थी. आज दुनिया भर के कई देशों में आरएसएस की शाखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं