विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2015

सोनीपत में मकान की छत ढही, छह मजदूर दबकर मरे

सोनीपत में मकान की छत ढही, छह मजदूर दबकर मरे
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बारिश के चलते मकान की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और एक मज़दूर घायल हो गया। इस घटना में मारे गए सभी मज़दूर थे। सभी मजदूर धान की रोपाई करने के लिए यहां पीलीभीत से आए थे।

निजामपुरा मांजरा में रहने वाला किसान बलवीर मज़दूरों से साथ अपने खेत में धान की रोपाई करवा रहा था। बारिश शुरू हो जाने के बाद किसान और मज़दूरों ने खेत में बने दो मंजिला मकान में शरण ली। अचानक भारी बारिश के चलते मकान की धत गिर गई और सभी उसमें दब गए। आस-पास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें 6 लोगों के शव मिले और एक मज़दूर जिंदा निकला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों की मांग है कि सरकार मारे गए लोगों को सरकार कम से कम 5 लाख की आर्थिक मदद दे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, सोनीपत, छत गिरी, मजदूर दबे, मौत, किसान, धान रोपाई, निजामपुरा मांजरा, Haryana, Sonipat, Roof Collapsed, Workers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com