विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2015

हरियाणा में एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए डकैत

Also Read in
हरियाणा में एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गए डकैत
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेवाड़ी: हरियाणा में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सड़क पर सिहा बस स्टैंड के पास लगी एक एटीएम मशीन को अज्ञात अपराधियों ने कथित रूप से उखाड़ लिया और उसे ले गए। एटीएम मशीन में 2.64 लाख रुपये थे।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डकैतों ने शनिवार रात एक सरकारी बैंक की एटीएम मशीन को उखाड़ लिया और उसे ले गए।

पुलिस के अनुसार इस बाबत एक मामला दर्ज किया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गयी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड, एटीएम, Haryana, ATM, Rewari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com