विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2024

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, गोगामेड़ी धाम जा रहे 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

हरियाणा के जींद में भीषण सड़क हादसाे में 7 लोगों मौत हो गई है. वहीं, 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा,  गोगामेड़ी धाम जा रहे 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

जींद के नरवाना में श्रद्धालुओं से भरे एक वाहन के ट्रक की चपेट में आ जाने से तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए. घायलों का नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है.

पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से करीब 15 लोग सोमवार शाम को एक कार से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे. देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गड्ढे में गिर गई और पलट गई.

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

मृतकों की पहचान रुक्मिणी (50), कामिनी (35), तेजपाल (55), सुरेश (50), परमजीत (50), मुक्ति (50) के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
भाषा इनपुट के साथ...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident In Jind, Haryana Road Accident, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com