विज्ञापन

भोजपुर NH-92 पर कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो, कार के उड़े परखच्चे, गैस कटर से काटकर निकाले 3 शव

मनाली से देवघर लौट रहे एक परिवार की स्कॉर्पियो एक कंटेनर से जा टकराई. इस भयानक सड़क हादसे में पति, पत्नी और देवर की मौके पर ही मौत हो गई.

भोजपुर NH-92 पर कंटेनर में घुसी स्कॉर्पियो, कार के उड़े परखच्चे, गैस कटर से काटकर निकाले 3 शव
Bihar Scorpio container Accident News
NDTV

Bhojpur Scopio Container Accident: बिहार के जिले भोजपुर में रविवार की सुबह झारखंड के एक परिवार के लिए दर्दनाक साबित हुई. मनाली घूमकर देवघर लौट रहे एक परिवार के चार दोस्तों की सड़क हादसे में जान चली गई. यह घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के पास घटित हुई. जहां स्कॉर्पियो की एक कंटेनर के साथ टक्कर हो गई. हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और उनके देवर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिलने पर तीनों के शवों को कब्जे में लेते हुए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जबकि दूसरे अन्य को गंभीर रूप से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर  कर दिया गया है.

स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कंटेनर से जा टकराई

 हादसा सुबह करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर (या कंटेनर) के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कार के परखच्चे उड़ गए. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

गैस कटर से काटनी पड़ी गाड़ी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचें. वाहन का अगला हिस्सा इतनी बुरी तरह दब चुका था कि अंदर फंसे लोगों को सामान्य तरीके से निकालना संभव नहीं था. इसे देखते हुए गैस कटर और अन्य उपकरणों की सहायता से स्कॉर्पियो को काटकर शवों और घायल को बाहर निकाला गया.

पति-पत्नी और देवर की मौत

हादसे में मृतकों की पहचान झारखंड के देवघर निवासी प्रकाश सिंह (32 वर्ष), उनकी पत्नी पल्लवी सिंह (27 वर्ष) तथा प्रकाश सिंह के छोटे भाई (देवर) के रूप में हुई है. घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

10 मोबाइल मिले, 8 पूरी तरह टूटे

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से कुल 10 मोबाइल फोन बरामद हुए. इनमें से 8 मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे, जबकि दो मोबाइल सुरक्षित अवस्था में मिले. पुलिस इन्हीं मोबाइल फोन के जरिए मृतकों और उनके परिजनों की पहचान तथा संपर्क स्थापित करने में जुटी रही.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ट्रैफिक डीएसपी हिमांशु ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है.साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना की वास्तविक कारण क्या है.

Report:  SYED MERAJ MAQBOOL 

यह भी पढ़ें: बांसवाड़ा के चिराग की हौसलों की उड़ान, दोनों हाथ नहीं लेकिन मुंह से लिखकर दे रहे परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bhojpur News, Road Accident News, Road Accident News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com