विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

हरियाणा के हिसार में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब परिवार राजस्थान में एक धार्मिक स्थल पर दर्शन करके गाजियाबाद स्थित अपने घर लौट रहा था.

हरियाणा के हिसार में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • राजस्थान सीमा पर पतवा गांव के पास हुआ हादसा
  • कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई
  • कार सवार 2 की मौके पर ही मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम
हिसार (हरियाणा): हरियाणा में हिसार के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई. इसमें कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब परिवार राजस्थान में एक धार्मिक स्थल पर दर्शन करके गाजियाबाद स्थित अपने घर लौट रहा था.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : पुलिस जीप और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में दारोगा की मौत  

VIDEO: एन एच 24 पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

आमने-सामने की टक्कर
पुलिस ने बताया कि राजस्थान सीमा पर पतवा गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. पुलिस ने कहा कि कविता (35) और उसकी बेटी टीटू (13) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजो देवी और कार के चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hisar, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com