पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी एकता को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों का समर्थन करेंगे, ऐसी चर्चाओं के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष करीब सात महीने बाद शुक्रवार को अपने घर बिहार लौटे हैं. एक वक्त पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन की पेशकश करने और BJP को मात देते हुए बिहार की सत्ता में बने रहने में उनकी (नीतीश) मदद करने वाले लालू प्रसाद पिछले साल दिसंबर में सिंगापुर में किडनी प्रतिरोपण के बाद दिल्ली में थे और करीब सात महीने के बाद घर लौटे हैं.
हवाई अड्डे से व्हीलचेयर पर बाहर निकलते हुए लालू ने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने हुए थे, मास्क लगाया हुआ था. RJD सुप्रीमो काफी कमजोर भी लग रहे थे. लालू के साथ उनके छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे. गौरतलब है कि तेजस्वी को राजद में लालू का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है और उनके नेतृत्व में पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में राजद प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के इंतजार में चिलचिलाती धूप में खड़े लालू के समर्थकों और नारे लगाने वालों की भीड़ राजद नेता के बहुत करीब पहुंच जाए, यह सुनिश्चित करना सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौतीभरा रहा. लालू ने पार्टी समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और फूलों की पंखुड़ियों से ढकी बेटे की कार से पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे. लालू पटना में रहते हुए हमेशा पत्नी के आवास पर ही रूकते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित बंगले 10, सर्कुलर रोड के बाहर बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे.
कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यायिक हिरासत में या बाहर रहते हुए 'किंगमेकर' की भूमिका में रहे लालू अगले लोकसभा चुनाव में विपक्षी नेताओं को एकजुट करने में नीतीश की मदद करेंगे. इसका सुझाव हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था.
RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से लालू के बिहार प्रवास के दौरान उनकी संभावित राजनीतिक व्यस्तताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा राजद सुप्रीमो के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामलों का जिक्र करते हुए कहा, 'कुछ नेताओं ने भाजपा का विरोध करने के लिए इतनी भारी कीमत चुकाई है. लेकिन हमारे नेता सांप्रदायिकता और तानाशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और सामाजिक न्याय स्थापित करेंगे."
ये भी पढ़ें:-
बिहार : आनंद मोहन की रिहाई मामले में पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर
पूर्व सांसद आनंद मोहन 14 साल बाद हुए जेल से रिहा, DM की हत्या के मामले में मिली थी उम्रकैद की सजा
"नीतीश कुमार ने अपना फैसला क्यों बदला?": आनंद मोहन की रिहाई पर रोते हुए बोलीं IAS कृष्णैया की बेटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं