हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोग सहम गए हैं. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार से ही भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. ऐसे में प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. हिमाचल ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि राज्य के कई हिस्सों में बीती रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. कई नदियां और नाले उफान पर हैं, इसलिए सतर्क रहें. गैर जरूरी यात्रा और नदियों की यात्रा से बचें.
स्थानीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार को 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 23 से 25 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का 'येलो' अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य के चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं, जबकि ऊना, हमीरपुर, लाहौल और स्पीति तथा किन्नौर जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Heavy to Very Heavy #Rainfall in various parts of #HimachalPradesh since last night.
— HP Traffic, Tourist & Railways Police (@TTRHimachal) July 22, 2023
Many rivers and streams on spate , Stay Alert. Avoid non essential travel and visit to rivers#RoadConditions #TTRHimachal @himachalpolice @CMOFFICEHP @HP_SDRF @dprhp @himachalmausam pic.twitter.com/xegoyrPAo0
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक पिछले 24 घंटों में पालमपुर में सर्वाधिक 147 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई. इसके बाद धर्मशाला में 50 मिमी, मनाली में 34 मिमी और डलहौजी में 27 मिमी बारिश हुई.
हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, 24 जून को राज्य में मानसून का आगमन होने के बाद से भूस्खलन, बाढ़ और सड़क दुर्घटनाओं जैसी बारिश से संबंधित घटनाओं में 138 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा, राज्य को 4,986 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
इसके मुताबिक, कुल 586 मकान पूरी तरह से और 5,030 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. क्षतिग्रस्त संपत्तियों में 234 दुकानें और 1500 गौशालाएं भी शामिल हैं. राज्य में अभी भी करीब 605 सड़कें बंद हैं. अधिकारियों ने कहा कि केंद्र द्वारा भेजी गई एक टीम नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य में बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं