विज्ञापन

ऋषिकेश का मशहूर ग्लास स्काईवॉक बजरंग सेतु खुला, लगेगी एंट्री फीस, कांवड़ यात्रा के पहले झटका

उत्तराखंड की योग नगरी ऋषिकेश के प्रसिद्ध ग्लास स्काईवॉक को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को अब शुल्क चुकाना पड़ेगा. कांवड़ यात्रा के पहले इस एसओपी को सरकार की मंजूरी मिल गई है.

ऋषिकेश का मशहूर ग्लास स्काईवॉक बजरंग सेतु खुला, लगेगी एंट्री फीस, कांवड़ यात्रा के पहले झटका
Glass Skywalk Bajrang Setu entry fees
ऋषिकेश:

उत्तराखंड का मशहूर और बहुप्रतीक्षित बजरंग सेतु बनकर तैयार है.इसके रखरखाव को लेकर विभाग ने एसओपी जारी की है. ऋषिकेश में हाल ही में बने बजरंग सेतु पर आने वाले पर्यटकों को जल्द ही इसके ग्लास स्काईवॉक पर चलने के लिए एंट्री फीस देनी पड़ सकती है. इसमें पुल पर बने ग्लास वॉकवे पर जाने के लिए बच्चों से 50 रुपये और बड़ों से 100 रुपये  का शुल्क लिया जाएगा. उत्तराखंड के ऋषिकेश में यूं तो कई पर्यटक और तीर्थयात्री कई जगहों पर घूमते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसमें गंगा के किनारे बने घाट, त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती, लक्ष्मण झूला और राम झूला, ध्यान और योग का ऐतिहासिक केंद्र चौरासी कुटिया, प्रकृति प्रेमियों के लिए एक सुंदर झरना और ट्रैकिंग पॉइंट नीरगढ़ वाटर फॉल, गंगा रिवर राफ्टिंग और कई मंदिरों में घूमने के लिए पर्यटक और तीर्थयात्री आते हैं. इसके अलावा ऋषिकेश विश्व में योग की राजधानी के रूप में भी प्रसिद्ध है. ऐसे में योगाभ्यास के लिए भी लोग पहुंचते हैं. अब ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने बजरंग सेतु का कांच का पुल  एक नया आकर्षण का केंद्र बन गया है.

अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है लेकिन अब इस नहीं ग्लास के पुल पर जाने के लिए एक गाइडलाइन तैयार की गई है ,गंगा और पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के बीच कांच पर चलने का रोमांच लेने वाले पर्यटकों को जल्द ही इसके लिए शुल्क देना पड़ सकता है. प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए एसओपी तैयार कर ली है. इसमें सीमित प्रवेश, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और ग्लास रूट की नियमित जांच जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं.

Bajrang Setu

बजरंग सेतु के लिए एंट्री फीस

स्थानीय लोगों का कहना है कि शुल्क लगने से इस अनोखे पुल का बेहतर रखरखाव हो सकेगा और लोग इसकी अहमियत भी समझेंगे. इस गाइडलाइन में छोटे बच्चों को 50 का टिकट लगेगा तो वही बड़ों के लिए 100 रुपए का टिकट लगेगा. नरेंद्र नगर के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने यूजर फीस लागू करने के लिए एक SOP तैयार की है. इस SOP को पुष्कर सिंह धामी सरकार से मंजूरी मिल गई है और उम्मीद है कि नए नियम जल्द ही लागू हो जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishikesh, Kanwar Yatra, Uttarakhand News, Glass Skywalk, Entry Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com