- अनुच्छेद 370 पर मतभेद
- अमित शाह ने किया है हटाने का वादा
- कॉमन सिविल कोड पर भी रुख अलग
ऐसा लग रहा है कि जिस अनुच्छेद 370 को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी रैलियों में बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं उसको एनडीए के सहयोगी जेडीयू खास तवज्जो देने के मूड में नहीं है. एनडीटीवी से बातचीत में जब जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी से प्रधानमंत्री मोदी की रैली में वंदे मातरम के नारे के दौरान नीतीश कुमार की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया न देने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वंदे मातरम का विरोध नहीं करती है लेकिन यह किसी के भी ऊपर थोपा नहीं जाना चाहिए. इसके बाद जब अनुच्छेद 370 पर उनसे सवाल पूछा गया तो त्यागी का कहना था कि जनता पार्टी में भी आर्टिकल 370 था जिसमें भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ उसका हिस्सा थी. आप 1977 का जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र निकालिए जिसमें अटल जी भी थे, आडवाणी जी भी थे, नाना जी देशमुख भी थे. उस घोषणापत्र में लिखा है हम आर्टिकल 370 के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे. उनका इशारा साफ था कि एनडीए के एजेंडे में अनुच्छेद 370 और एनआरसी मुद्दा नहीं हैं. एनआरसी पर तो पहले ही जेडीयू संसद में अपना रुख साफ कर चुकी है. ऐसे में सवाल इस बात का उठता है कि अगर बीजेपी को लोकसभा चुनाव में पूरा बहुमत मिलता है तो क्या वह सहयोगी दलों को बाईपास कर इन मुद्दों पर फैसला करेगी या फिर अगर बहुमत नहीं मिला तो इन मुद्दों को वाजपेयी के दौर की तरह स्थगित कर दिया जाएगा.
केसी त्यागी का पूरा इंटरव्यू पढ़ें यहां क्लिक कर पढ़ें
केसी त्यागी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपनी विचारधारा प्रसारित और प्रचारित करने का पूरा अधिकार है. उसी तरह हमें समाजवादियों को भी असहमति रखने का पूरा अधिकार है. आर्टिकल 370 पर हमारी राय भिन्न है. यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हम भिन्न हैं. अयोध्या विवाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला माना जाए. हम कोई और फैसला स्वीकार नहीं. करते हैं. उस पर हमारी राय भिन्य है फिर भी हम साथ काम करते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बिहार में अपने नारे से पीछे क्यों हट रहे हैं मोदी?
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी की अगली सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगी. 'उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र में भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे.'' संविधान का अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता है. शाह ने बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिक (संशोधन) विधेयक पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया.
धारा 370 को हटाने की बात पर JDU बीजेपी के साथ नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं