विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

श्रीनगर में दरगाह की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी की राइफल आतंकियों ने छीनी

श्रीनगर शहर के महाराज गंज के खानकाह-इ-मौला की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सज्जाद अहमद की राइफल छीन ली

श्रीनगर में दरगाह की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी की राइफल आतंकियों ने छीनी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • राइफल के अलावा 20 कारतूसों के साथ एक मैगजीन भी छीनी
  • रात में तीन से चार आतंकियों ने की वारदात
  • पुलिस ने आतंकियों की तलाश में खोज अभियान शुरू किया
श्रीनगर: श्रीनगर में एक दरगाह की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल आतंकियों ने छीन ली और फरार हो गए. यह घटना बुधवार को रात में हुई.

कांस्टेबल सज्जाद अहमद शहर के महाराज गंज के खानकाह-इ-मौला की सुरक्षा में तैनात है. उनकी इनसास राइफल के अलावा आतंकवादी 20 कारतूसों के साथ एक मैगजीन भी ले गए. आतंकवादी तीन-चार की संख्या में थे.

VIDEO : बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमला

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनकी तलाश में खोज अभियान शुरू कर दिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com