विज्ञापन

झुलसती गर्मी के बीच राहत, तय समय से पहले दस्तक देगा मानसून, जानें- कब से बरसेंगे बदरा

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार तय समय से पहले 26-27 मई तक केरल पहुंच सकता है. भीषण गर्मी के बीच यह राहत भरी खबर है, जिससे धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून का फैलाव शुरू होगा.

झुलसती गर्मी के बीच राहत, तय समय से पहले दस्तक देगा मानसून, जानें- कब से बरसेंगे बदरा
नई दिल्ली:

भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के लिए राहत की खबर है. दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य से पहले भारत में दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 26-27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है.

कब आएगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून का केरल में आगमन 26-27 मई के आसपास हो सकता है. वैसे तो सामान्य तारीख 1 जून होती है. हालांकि इस अनुमान में 4 दिन का अंतर संभव है. यानी मानसून 22 से 30 मई के बीच दस्तक देगा.

यह भी पढ़ें- आंधी के बाद आज बारिश, दिल्ली, यूपी से पंजाब तक झूमकर बरसेंगे बदरा, जानें मौसम का हाल

क्यों अहम होता है केरल में आगमन

केरल में मानसून का पहुंचना पूरे देश के लिए संकेत माना जाता है. यहीं से मानसून की आधिकारिक शुरुआत होती है. इसके बाद बारिश धीरे‑धीरे पूरे देश में फैलती है. आमतौर पर मध्य जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेती है.

हीटवेव के बीच राहत की उम्मीद

इस समय देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 47°C से ऊपर पहुंच चुका है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी है. ऐसे में मानसून का जल्दी आना लोगों को बड़ी राहत दे सकता है.

कैसे तय होती है मानसून की तारीख

IMD के वैज्ञानिक एक खास मॉडल के आधार पर मानसून का अनुमान लगाते हैं, जिसमें हवा के रुख (wind patterns), समुद्र का तापमान, साउथ चाइना सी में रेडिएशन और उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान जैसे कई कारकों का विश्लेषण किया जाता है. पिछले 20 सालों में यह मॉडल लगभग हर बार सही साबित हुआ है.

क्या होगा असर

अगर मानसून समय से पहले आता है तो गर्मी से जल्द राहत मिलेगी. खेती के लिए बेहतर शुरुआत होगी. जल संकट वाले इलाकों को फायदा होगा और बिजली और कूलिंग की मांग कम हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IMD Weather, Imd WEATHER MONSOON ALERT, Monsoon Alert, MONSOON ALERT KERALA, IMD Monsoon 2026 Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com