विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2020

अयोध्या की रामलीला में रवि किशन बनेंगे भरत, तो मनोज तिवारी निभाएंगे अंगद का किरदार

गोरखपुर सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन, भोजपुरी फिल्म स्टार व BJP सीनियर नेता मनोज तिवारी अयोध्या में होने जा रही रामलीला में किरदार निभाएंगे.

अयोध्या की रामलीला में रवि किशन बनेंगे भरत, तो मनोज तिवारी निभाएंगे अंगद का किरदार
गोरखपुर सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन (Ravi Kishan) -फाइल फोटो
नई दिल्ली:

गोरखपुर सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन, भोजपुरी फिल्म स्टार व BJP सीनियर नेता मनोज तिवारी अयोध्या में होने जा रही रामलीला में किरदार निभाएंगे. अयोध्या में होने जा रही है विश्व की सबसे बड़ी रामलीला जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म स्टार विंदु दारा सिंह हनुमानजी की भूमिका निभा रहे हैं, शहबाज खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, सीता और राम की भूमिका में बहुत बड़े फिल्म स्टार अयोध्या की रामलीला में नजर आएंगे. मुंबई के जाने-माने ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटिल और इसको डायरेक्ट प्रवेश कुमार करने जा रहे हैं.

RBI ने साल 2020-21 के लिए सरकार को 57000 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिए जाने को दी मंजूरी

इसमें बॉम्बे के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर कुमार देव गोरा भी होंगे. रामलीला को प्रस्तुत करने वाले बॉबी मलिक ने बताया कि हम लोग 5 साल से दिल्ली में दो जगह रामलीला कर चुके हैं और फिल्म स्टार के साथ काम कर रहे हैं. मलिक ने कहा, ''मेरी कई सालों से इच्छा थी कि मैं श्री राम जी की जन्म भूमि अयोध्या में रामलीला करूं. मुझे इसमें बड़ी खुशी हुई, जब मैंने विंदु दारा सिंह को बताया कि मैं रामलीला करने जा रहा हूं और हनुमान जी का रोल आप से करवाना चाहता हूं तो उन्होंने एकदम से हामी भर दी. 

गोरखपुर बीजेपी सांसद स्टार रवि किशन भरत की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने बोला, ''बॉबी मलिक वह नाम है जिन्होंने अपनी इमेज से कभी समझौता नहीं किया.'' बीजेपी सांसद मनोज तिवारी जी अंगद का रोल कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ''बॉबी मलिक पुराने अनुभव धारक है, इन्होंने आज तक जो भी किया है अच्छा किया है और दिल्ली की रामलीला को बनाने वाले बॉबी मलिक है.'' 

राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने कहा- गहलोत ने छठी का दूध याद दिला दिया

इस साल यह रामलीला ऑनलाइन दिखाई जाएगी. यदि सबकुछ ठीक रहा तो दर्शकों को यह रामलीला मंच पर भी दिखाई जाएगी और अगर कोरोना का ऐसी ही माहौल रहा तो यह ऑनलाइन टीवी चैनल, इंस्टाग्राम लाइव, फेसबुक, यूट्यूब, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी. यह रामलीला अयोध्या में होगी पर ऑनलाइन दिखाया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Ayodhya, Ramlila, Manoj Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com