- भाजपा सांसद रवि किशन ने बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत को नए युग की शुरुआत और बंगाल की आजादी बताया है.
- उन्होंने PM मोदी, अमित शाह, RSS और भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान को इस जीत का मुख्य कारण बताया है.
- रवि किशन ने कहा कि भाजपा की जीत के बाद बंगाल में बेटियों और हिंदुओं को आजादी और धार्मिक स्वतंत्रता मिलेगी.
अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भाजपा की बंगाल में जीत को नए युग की शुरुआत बताया है. भाजपा सांसद बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि आज बंगाल आजाद होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में विपरीत परिस्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा की जीत जरूरी थी. इस दौरान रविकिशन ने बंगाल की जीत का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस के साथ उन भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जिन्होंने हत्याओं तक को झेला लेकिन इसके बावजूद वे डटे रहे.
भाजपा सांसद रविकिशन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के रुझानों में भाजपा के बढ़त बनाने के बाद एक एक्स पोस्ट किया, जिसमें रवि किशन ने लिखा, "बंगाल में नए युग की शुरुआत… कमल के साथ." इसके साथ ही न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत का एक वीडियो भी उन्होंने पोस्ट किया.
बंगाल में नए युग की शुरुआत… कमल के साथ 🪷#SonarBangla pic.twitter.com/NmHmWfGF53
— Ravi Kishan (@ravikishann) May 4, 2026
भाजपा की जीत जरूरी थी: रविकिशन
इस वीडियो में रविकिशन ने कहा कि बंगाल में परिस्थितियां बेहद विपरीत थीं, इसके बावजूद भाजपा की जीत जरूरी थी. उन्होंने कहा कि आज बंगाल आज आजाद होगा और सांस लेगा.
भाजपा सांसद ने कहा कि आज वहां पर बेटियों को आजादी मिलेगी, आज वहां का हिंदू आजाद होगा और जयश्रीराम बोल सकेगा. दुर्गापूजा और धार्मिक यात्राएं शांति से आयोजित कर सकेंगे. इसके साथ ही रविकिशन ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान को क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से क्रेडिट उन भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है, जिनके घरों में हत्याएं हुई हैं, फिर भी वे भाजपा का झंडा लेकर आगे आए.
भाजपा की नीतियां लगातार जीत दिला रही: रविकिशन
रवि किशन ने अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा की नीतियां और गरीबों व बेटियों के कल्याण से जुड़े फैसले पार्टी को लगातार जीत दिला रहे हैं. उन्होंने असम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्र सरकार की कार्यशैली की सराहना की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं