रवि किशन इन दिनों अपने किसी नए फिल्मी किरदार की वजह से नहीं, बल्कि अपने पुराने वीडियो क्लिप्स और मजेदार अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनके बोलने का तरीका, कुछ खास लाइनें और चेहरे के एक्सप्रेशन इंस्टाग्राम पर मीम्स और रील्स का हिस्सा बन गए हैं. अब इस पूरे ट्रेंड पर खुद रवि किशन ने ऐसी बात कही है, जो उनकी वायरल लोकप्रियता की कहानी को और दिलचस्प बना देती है. संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि Gen Z ने अपनी क्रिएटिविटी से उन्हें ‘स्पीचलेस' यानी निशब्द कर दिया है. उन्होंने युवाओं के इस प्यार को ऐतिहासिक बताया और कहा कि उन्होंने उनके स्टाइल, शब्दों, नाम और यहां तक कि उनकी शोहरत को भी एक अलग स्तर तक पहुंचा दिया है.
रवि किशन ने Gen Z को क्यों कहा धन्यवाद?
रवि किशन ने कहा कि उन्हें याद नहीं पड़ता कि देश में उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ देखा हो. उनके मुताबिक, Gen Z जिस तरह से उन्हें प्यार दे रही है, वह लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी क्रिएटिविटी कमाल की है. रवि किशन ने यह भी कहा कि यही युवा आगे चलकर देश का भविष्य हैं और एक दिन संसद में भी आएंगे. उन्होंने Gen Z के दिमाग और उनकी क्रिएटिविटी को सलाम किया.
आखिर रवि किशन के साथ ऐसा क्या हुआ?
दरअसल, पिछले कुछ समय से रवि किशन के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर नए मीम्स का हिस्सा बन रहे हैं. इनमें उनके कुछ इंटरव्यू और मीडिया बातचीत के क्लिप खास तौर पर वायरल हुए. लोग उनकी कही बातों को नए संदर्भों में इस्तेमाल कर रहे हैं और उन पर रील्स बना रहे हैं. इनमें उनका ‘पैसा... मनी फॉलोज माय ब्रदर' वाला अंदाज भी खूब वायरल हुआ. एक बातचीत में उनसे पूछा गया था कि पहचान ज्यादा जरूरी है या पैसा. उनके जवाब और बोलने के अंदाज को इंटरनेट ने पकड़ लिया और देखते ही देखते यह लाइन मीम बन गई.
VIDEO | Delhi: BJP MP Ravi Kishan (@ravikishann) says, “During this ‘Maun Vrat' (silent protest), these Gen Z people had made me speechless. As far as I can remember, I have never seen anything like this in this country. The way Gen Z has showered me with so much love, it has… pic.twitter.com/ihU6l28iq3
— Press Trust of India (@PTI_News) August 12, 2026
‘जल्दी, द लेट' भी बना मीम
रवि किशन की एक और लाइन ‘जल्दी, द लेट' सोशल मीडिया पर खूब घूम रही है. इसके अलावा उनके दूसरे पुराने वीडियो क्लिप्स को भी लोग नए मीम, रील और मजेदार वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. यानी मामला सिर्फ किसी एक वीडियो तक सीमित नहीं है. रवि किशन के पुराने बयानों और उनके खास अंदाज को Gen Z ने अपने तरीके से इस्तेमाल करना शुरू किया और देखते ही देखते उनका एक अलग तरह का सोशल मीडिया ट्रेंड बन गया. सोशल मीडिया पर उन्हें मजाकिया अंदाज में ‘लॉर्ड रवि' जैसे नाम भी दिए जा रहे हैं.
रवि किशन को खुद भी समझ नहीं आ रहा ये क्रेज
दिलचस्प बात यह है कि रवि किशन इस पूरे ट्रेंड को लेकर नाराज नहीं हैं. उल्टा वह इसे लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने हालिया बयान में साफ कहा कि Gen Z ने उनके स्टाइल, शब्दों और नाम को जिस तरह से मीम्स में इस्तेमाल किया है, उसने उनकी लोकप्रियता को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है. सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि यहां रवि किशन के किसी नए काम का प्रचार नहीं हो रहा, बल्कि उनके पुराने वीडियो ही नए अंदाज में दोबारा लोगों तक पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि एक अभिनेता और सांसद की पुरानी क्लिप्स अचानक Gen Z की मीम संस्कृति का हिस्सा बन गई हैं.
ये भी पढ़ें; ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन थे पहली पसंद, लेकिन किस्मत ने बदल दी 'दिल चाहता है' की कास्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं