विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2014

इंदौर के अस्पताल में चूहों का आतंक, मारने के लिए दिया गया 55 लाख का ठेका

इंदौर:

मध्य प्रदेश में लोगों के इलाज के लिए बना महाराजा यशवंत राव अस्पताल अगर चूहों का घर बन जाए तो वहां इलाज तो शायद भगवान भरोसे ही होगा। अस्पताल में हजारों चूहे परेशानी का सबब बने हुए हैं।

कई महीनों तक सोये रहने के बाद आखिरकार अब अस्पताल मैनेजमेंट की आंख खुली है और चूहों से निपटने के लिए मैनेजमेंट ने पेस्ट कंट्रोल कंपनी को 55 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।  चूहों को अस्पताल से बाहर निकालने के लिए तीन मंजिलों की सील कर दिया गया है।

हकीकत में इस अस्पताल का हाल हैरान करने वाला है। इस अस्पताल में 10 हजार चूहों के बिल हैं। 40 लोगों की टीम चूहों को मारने में जुटी हुई है। पिछले दो दिनों में ढाई हजार चूहे मारे जा चुके हैं और माना जा रहा है कि अभी भी लाखों चूहे यहां हो सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com