विज्ञापन

Video: अर्जेंटीना से मिली हार ने तोड़ा दिल, बेटे और वाइफ के पास जाकर फूट-फूट कर रो पड़ा केप वर्डे का खिलाड़ी

Argentina defeats Cape Verde 3-2 in World Cup extra time: केप वर्डे ने इसके बाद गोल करने के दो और प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी। मैच की आखिरी सीटी बजने के साथ ही काबो वर्डे के खिलाड़ी भावुक भी नजर आए.

Video: अर्जेंटीना से मिली हार ने तोड़ा दिल,  बेटे और वाइफ के पास जाकर फूट-फूट कर रो पड़ा  केप वर्डे का खिलाड़ी
Cape Verde player cries with his wife and son video

Cape Verde player cries with his wife and son:  फुटबॉल एक ऐसा खेल है जहां जीत और हार के बीच का अंतर बहुत कम होता है. अक्सर अहम टूर्नामेंट्स से बाहर होने पर या फाइनल हारने पर खिलाड़ी खुद को रोने से रोक नहीं पाते. ऐसा ही कुछ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में अर्जेंटीना और  केप वर्डे के बीच मैच के दौरान हुआ, जब केप वर्डे के खिलाड़ी हारने पर फूट-फूट कर रो पड़े. दरअसल, अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है. केप वर्डे ने पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना के ऊपर दबाव बनाए रखा और मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में जाकर निकल सका. निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा. हालांकि, अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस अपना ही गोल (आत्मघाती गोल) कर बैठे, जिसके चलते पहली बार विश्व कप में शामिल हुई काबो वर्डे के यादगार सफर पर विराम लग गया. एक समय ऐसा लगा कि अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ेगा. लेकिन किस्मत ने केप वर्डे का साथ नहीं दिया. 

बेटे और वाइफ के पास जाकर फूट-फूट कर रो पड़ा खिलाड़ी

यही कारण था कि जब केप वर्डे की टीम हारी तो उनके खिलाड़ी रोने लगे, खिलाड़ियों के आंखों से आंसू निकले, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियंस के खिलाफ  काबो वर्डे फुटबॉलरों की बहादुरी भरी कोशिश के लिए मैच देखने आए दर्शकों ने उनकी तारीफ की और जब वे मैदान से बाहर जा रहे थे, तो खड़े होकर उनका सम्मान किया.

अर्जेंटीना को मिली जीत

मुकाबले में अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. हालांकि, मैच के 29वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई. लिसेंड्रो मार्टिनेज के बेहतरीन पास को मेसी ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की. इसके बाद पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कई प्रयास किए गए, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका . 

दूसरे हाफ के आगाज के साथ ही केप वर्डे ने मैच के 59वें मिनट में गोल करते हुए हर किसी को चौंका दिया. डेरॉय डुआर्टे ने बॉक्स के नीचे एक शानदार ड्राइव्ड शॉट लगाकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. इसके बाद 90 मिनट तक के खेल में स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा. अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना की ओर से 92वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज ने दूसरा गोल दागा और टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई.

हालांकि, केप वर्डे के लिए 103वें मिनट में सिडनी लोप्स काब्रेल ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. काबो वर्डे के बेहतरीन खेल को देखकर अर्जेंटीना पर उलटफेर का खतरा मंडरा रहा था. मैच का नतीजा निकालने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय लिया गया. मैच के 111वें मिनट में कॉर्नर पर मिले मौके पर मेसी ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन काबो वर्डे के डिने बोर्गस बचाव करने की कोशिश में अपना ही गोल कर बैठे. केप वर्डे ने इसके बाद गोल करने के दो और प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी.

(IANS के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की केप वर्डे के खिलाफ रोमाांचक जीत, मेसी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com