विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2019

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री का दावा- 25 सितंबर को हमारी पार्टी में शामिल होंगे अभिनेता संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त लगभग 10 साल बाद एक बार फिर राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं.

Also Read in
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री का दावा- 25 सितंबर को हमारी पार्टी में शामिल होंगे अभिनेता संजय दत्त
10 साल बाद एक बार फिर राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में संजय दत्त
  • फिर राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में संजय
  • राष्ट्रीय समाज पक्ष के संस्थापक ने किया बड़ा दावा
  • '25 सितंबर को पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं संजय दत्त'
महाराष्ट्र:

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) लगभग 10 साल बाद एक बार फिर राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं. महाराष्ट्र के एक मंत्री ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने रविवार को यहां बताया कि संजय दत्त (60), 25 सितंबर को उनकी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. आरएसपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी है. पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री जानकर ने पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा की, '...हमने अपनी पार्टी के विस्तार के लिए फिल्म क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया है. जिसके तहत अभिनेता संजय दत्त भी 25 सितंबर को राष्ट्रीय समाज पक्ष में शामिल हो रहे हैं."

संजय दत्त की बेटी बॉयफ्रेंड को याद कर हुईं भावुक, Photo शेयर कर जताया प्यार

संजय दत्त 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद वह पीछे हट गए थे. 


 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashtriya Samaj Paksha, Sanjay Dutt, Mahadev Jankar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com