विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2011

देहरादून में बेटी के साथ रेप के आरोप में बाप गिरफ्तार

ऋषिकेश क्षेत्र के आईडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
देहरादून: देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र के आईडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी राकेश कुमार की पत्नी ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ पिछले तीन महीनों से लगातार बलात्कार कर रहा था। सूत्रों के अनुसार राकेश की पत्नी पिछले साल मई महीने में जब अपने मायके गई हुई थी, तब राकेश ने अपनी पुत्री को ही हवस का शिकार बना लिया। सूत्रों ने बताया कि महिला की शिकायत पर राकेश कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उसकी बेटी की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
देहरादून, बलात्कार, बाप, बेटी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com