विज्ञापन

करुणानिधि के पीछे खड़े इस बच्चे ने DMK का तख्तापलट कर दिया, पहचाना क्या?

फिल्म निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि कलइंगर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके पीछे खड़ा बच्चा एक दिन उनकी पार्टी को इतना बड़ा झटका देगा.

करुणानिधि के पीछे खड़े इस बच्चे ने DMK का तख्तापलट कर दिया, पहचाना क्या?
रामगोपाल वर्मा ने शेयर की किसकी तस्वीर.
  • दशकों पहले करुणानिधि एक इवेटं में पहुंचे, जहां छोटे से थलापति विजय उनके पीछे खड़े हुए थे
  • उस वक्त करुमानिथि कहां जानते होंगे कि ये बच्चा बड़ा होकर उनकी पार्टी डीएमको को हिलाकर रख देगा
  • चुनाव में डीएमके को केवल 73 सीटें मिलीं जिससे करुणानिधि के बेटे स्टालिन को मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा है

करुणानिधि दशकों पहले जब एक इवेंट में खुश होकर रिबन कटा रहे थे तब एक बच्चा उनके पीछे खड़ा मुस्करा रहा था. जैसे उनके मन में चल रहा हो कि एक दिन मैं भी कुछ बड़ा करूंगा. तब करुणानिधि ने ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ये छोटा सा बच्चा दशकों बाद मेरी पार्टी का तख्तापलट  कर देगा. पांच बार तमिलनाडु पर राज करने वाले करुणानिधि तो नहीं रहे. साल 2018 में उनका निधन हो गया. लेकिन उनकी पार्टी को 2026 में इस बच्चे ने अर्श से फर्श पर जरूर ला दिया है. 

करुणानिधि के पीछे खड़े बच्चे को पहचानें

इस बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने शेयर कर चुटकी ली है. यह बच्चा करुणानिधि ने पीछे खड़ा नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि कलइंगर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके पीछे खड़ा बच्चा एक दिन उनकी पार्टी को करारी शिकस्त देगा. इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक एक्स यूजर ने कहा," इस लड़के ने सिर्फ पार्टी ही बर्बाद नहीं की, बल्कि करुणानिधि के बेटे का करियर भी खत्म कर दिया. " बता दें कि ये फोटो किसी इवेंट का है, जिसमें करुणानिधि रिबन काट रहे हैं. उनके पीछे खड़ा बच्चा मुस्करा रहा है. 

इस बच्चे ने करुणानिधि की पार्टी को किया बर्बाद

इस बच्चे का तमिलनाडु की राजनीति से खास कनेक्शन है. दरअसल इस बच्चे की वजह से ही करुणानिधि की पार्टी तमिलनाडु की सत्ता से बाहर हो गई है. उनके बेटे स्टालिन को सीएम की कुर्सी गवानी पड़ी है. अब सस्पेंस हटाकर आपको बताते हैं कि आखिर ये बच्चा कौन है. ये छोटा बच्चा कोई और नहीं बल्कि थलापति विजय हैं. देखने में वह 10-12 साल के लग रहे हैं. करुणानिधि ने ये कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके पीछे खड़ा ये बच्चा एक दिन उनकी पार्टी डीएमके को हिलाकर रख देगा. 

विजय की पार्टी टीवीके ने स्टालिन को हराया

2026 विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया. विजय के चाम के आगे स्टालिन और डीएमके की पहचान फीकी सी पड़ गई. पार्टी सिर्फ 73 सीटें ही जीत सकी. तमिलनाडु में विजय ने जो कर दिखाया है, उनकी चर्चा सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है. दो साल पहले बनी पार्टी और पहला चुनाव, वो भी 100 पार सीटें, ये किसी करिश्मा से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु की सियासी जमीन पर चमका नया सितारा, लेकिन बहुमत से अब भी दूर... सत्ता पाने के लिए क्या करेंगे विजय


 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu Election Results, Thalapati Vijay, Karunanidhi, Karunanidhi Vijay, Ram Gopal Varma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com