मध्य प्रदेश में एक मुस्लिम महिला के घरवालों ने उसके साथ इसलिए मारपीट की, क्योंकि उसने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था. पीड़ित महिला ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. भाजपा को वोट देने के लिए मारपीट का सामने करने वाली समीना बी अपने बेटे और बेटी के साथ सीएम के सरकारी आवास पर पहुंची थीं. शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की. सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महिला को सुरक्षा का आश्वासन दिया है.
समीना बी ने शिवराज सिंह चौहान से कहा कि वह फिर भाजपा को वोट देंगी, उन्होंने यह फैसला उनके बच्चों के बारे में मुख्यमंत्री का कंसर्न देखकर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, जब शिवराज सिंह चौहान को पता चला कि भाजपा को वोट देने पर एक महिला के साथ मारपीट की गई है तो उन्होंने उससे मुलाकात करने का फैसला किया.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दो बच्चों की मां समीना ने कहा, "मेरे देवर को जब पता चला कि मैंने भाजपा को वोट दिया है तो उसने मुझ पर हमला कर दिया. उसने मुझसे पूछा कि भाई शिवराज सिंह चौहान की पार्टी को वोट क्यों दिया."
शिवराज सिंह चौहान ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है. इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी. मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है."
मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 9, 2023
मेरी… pic.twitter.com/O2VO7EtNry
महिला ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात अच्छी रही. समीना बी ने कहा, "भईया (शिवराज सिंह चौहान) ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि मैं और मेरे बच्चे सुरक्षित रहें, ताकि मैं अपने मतदान का प्रयोग अपनी मर्जी से कर सकूं. संविधान हमारी पसंद के किसी भी व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है."
उसने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने कभी कुछ गलत नहीं किया और इसलिए उसने भाजपा को वोट दिया है.
शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने "लाडली बहना" जैसी योजनाओं के दम पर अपनी पार्टी को मध्य प्रदेश में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दिलाई. हालांकि, उन्हें इस बार सीएम की कुर्सी मिलेगी या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है. क्योंकि भाजपा शीर्ष नेतृत्व दूसरे संभावित चेहरों को लेकर भी मंथन कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं