विज्ञापन

'चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं...', राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने दी सफाई

राम मंदिर चंदा चोरी के 5 आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे और मनीष यादव से आज अयोध्या पुलिस ने लगभग 5 घंटे पूछताछ की. इन सभी आरोपियों से पुलिस को चोरी के पैसे से बनाई कई प्रॉपर्टी की महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं.

'चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं...', राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने दी सफाई
  • राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चढ़ावा चोरी के आरोपों पर खुद को आहत और लज्जित बताया है
  • गोविंद देव गिरी ने कहा कि खर्च सीधे बैंक के माध्यम से किए जाते थे, मैं अयोध्या महीने-डेढ़ महीने में ही आता था.
  • पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पांच आरोपियों से रविवार को लगभग पांच घंटे पूछताछ की है
अयोध्या (यूपी):

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने चिट्ठी जारी कर दी चढ़ावा चोरी मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं. मैंने अपने प्रवास के लिए न्यास से एक रुपया भी नहीं लिया. गोविंद देव गिरी ने कहा कि खर्च सीधे बैंक के माध्यम से किए जाते थे, मैं कथा के लिए बाहर रहता था, मेरा निवास पुणे में है, मैं अयोध्या महीने-डेढ़ महीने में ही आता था.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

चंदा चोरी के 5 आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ

इधर राम मंदिर चंदा चोरी के 5 आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे और मनीष यादव से आज अयोध्या पुलिस ने लगभग 5 घंटे पूछताछ की. इन सभी आरोपियों से पुलिस को चोरी के पैसे से बनाई कई प्रॉपर्टी की महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं. आज की पूछताछ के बाद पुलिस इन आरोपियों की चोरी के पैसे से बनाई गई सभी प्रॉपर्टी की जांच करेगी.

Add image caption here

जेल में अविनाश से की गई थी पूछताछ

मामले की जांच कर रहे अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज रजत वर्मा की कोर्ट में पूछताछ की अर्जी दाखिल की थी. इससे पहले पुलिस ने जेल में अविनाश से पूछताछ की थी और फिर उसकी पुलिस कस्टडी भी ली थी. जरूरत पड़ने पर आज की पूछताछ के बाद फिर इनकी एक-एक करके पुलिस कस्टडी भी ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत का भी आया बयान, क्या बोले संघ प्रमुख

इसे भी पढ़ें: टेबल-कुर्सी हटीं, जमीन पर बैठकर नोटों की गिनती... सख्त हुए राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Trust News, Ram Mandir Donation Case, Govind Dev Giri, Ram Mandir Trust CA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com