विज्ञापन

पूरी रात बम बनाने का प्रैक्टिकल कर रहा था छात्र, अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में पर्ची मिलने से हड़कंप

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में बम बनाने का नोट मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में बलरामपुर के एक छात्र को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

पूरी रात बम बनाने का प्रैक्टिकल कर रहा था छात्र, अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में पर्ची मिलने से हड़कंप
अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में बन बनाने का नोट मिलने पर सनसनी.
  • अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में बम बनाने से जुड़ा हाथ से लिखा नोट मिला था.
  • नोट मिलने के बाद पैरामेडिकल के फर्स्ट ईयर के छात्र सरफराज को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की है.
  • सरफराज बलरामपुर जिले का निवासी है और वह मेडिकल कॉलेज में लेबोरेटरी टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा है.
अयोध्या:

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में बन बनाने से जुड़ा नोट मिलने के बाद एक छात्र को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि यहां के एक मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे डिपार्टमेंट से हाथ से लिखा एक नोट मिलने के बाद पैरामेडिकल के फर्स्ट ईयर के एक छात्र को हिरासत में लिया गया है. इस नोट में कथित तौर पर बम बनाने से जुड़ी जानकारी थी.

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बम वाला नोट

यह नोट राजर्षि दशरथ ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे लैब में नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद मिला. शनिवार को स्टाफ ने इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपा, जिन्होंने बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी. बीती रात एक छात्र पूरी रात बम बनाने का प्रैक्टिकल करता रहा. बम बनाने की विधि के प्रैक्टिकल का पर्चा पकड़े जाने के बाद मेडिकल कालेज में अफरा-तफरी मची गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी जांच में लगाया गया है.

पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसी भी कर रही पूछताछ

मेडिकल कॉलेज दर्शननगर प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है, जिसे पहले पुलिस चौकी दर्शननगर फिर कोतवाली अयोध्या ले गई. अब छात्र से पुलिस के साथ जिले में अन्य सुरक्षा एजेंसियां छात्र से पूछताछ कर रही है. 

पर्ची में बम बनाने की विधि, तीव्रता का जिक्र

आरोपी छात्र की रात में लैब में ड्यूटी लगी थी. इस दौरान बरामद उसके पास मिली पर्ची में कथित तौर पर बम बनाने की विधि आकार और तीव्रता से संबंधित विवरण लिखा हुआ था. छात्र सरफराज खान बलरामपुर जिले का बताया जा रहा है. राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बन बनाने वाली पर्ची मिलने की पुष्टि की है.

कश्मीरी छात्राओं से छेड़खानी में पहले पकड़ा जा चुका है आरोपी

उसने अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष दाखिला लिया है. इससे पहले भी वह कश्मीरी छात्र-छात्राओं के साथ महिलाओं से छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन तत्कालीन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था.pr

यह भी पढ़ें - राम मंदिर के ऊपर उड़ रहा था ड्रोन, सुरक्षाबलों ने मार गिराया, किसने और क्यों की ये हरकत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya, Ayodhya Police, Ayodhya Crime, Bomb Alert, Ayodhya Medical College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com