विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अविनाश शुक्ला से लेकर टिन्नू तक पुलिस को किसके पास से क्या मिला?

जांच में राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और अविनाश शुक्ला की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है. एसआईटी अब पैसों के पूरे नेटवर्क, संपत्तियों और कथित गबन के तरीके की जांच कर रही है. जांच के दायरे में मंदिर से जुड़े कुछ अन्य पदाधिकारी भी बताए जा रहे हैं.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अविनाश शुक्ला से लेकर टिन्नू तक पुलिस को किसके पास से क्या मिला?
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ी नकदी अविनाश शुक्ला के पास से बरामद हुई है
  • आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा प्रमुख हैं
  • आरोपियों ने पूछताछ के दौरान मंदिर चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी और गबन की बात स्वीकार की है
अयोध्या (यूपी):

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है. अब इस मामले में सामने आए पुलिस दस्तावेज़ों से पहली बार यह साफ़ हुआ है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से सबसे बड़ी नकदी किसके पास से बरामद हुई. दस्तावेज़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा रकम अविनाश शुक्ला के पास से मिली है. इसके अलावा सात आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर यह स्वीकार किया कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी और गबन किया गया था. दस्तावेज़ों में यह भी दर्ज है कि पुलिस कार्रवाई से पहले मंदिर ट्रस्ट ने आरोपियों से कुछ रकम वापस भी ले ली थी.

इस मामले में अयोध्या पुलिस ने अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, करूणेश पांडेय, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष कुमार यादव समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV
जांच में सबसे बड़ा खुलासा अविनाश शुक्ला को लेकर हुआ है. गिरफ्तारी के समय तैयार किए गए पुलिस दस्तावेज़ों के अनुसार, उसने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान चोरी और गबन किया गया था. उसकी निशानदेही पर ट्रस्ट की मौजूदगी में 20 लाख 39 हजार 220 रुपये, 1,121 अमेरिकी डॉलर, चांदी जैसी धातु की एक वस्तु, दो सोने की चेन और एक अंगूठी बरामद की गई. अब तक की जांच में यह सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है.

पुलिस दस्तावेज़ों के अनुसार आरोपियों से बरामद नकदी

  • अविनाश शुक्ला - ₹20,39,220 नकद | 1,121 अमेरिकी डॉलर | 2 सोने की चेन | 1 अंगूठी | चांदी जैसी धातु की वस्तु
  • करूणेश पांडेय - ₹18,07,063
  • अनुकल्प मिश्रा - ₹16,82,040
  • लवकुश मिश्रा - ₹14,25,000
  • रमाकांत मिश्रा - ₹7,32,170
  • मनीष कुमार यादव - ₹2,00,000
  • राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू - ₹1,00,000
     

Latest and Breaking News on NDTV

आरोपियों ने पूछताछ में चोरी और गबन की बात स्वीकारी

दूसरे आरोपी अनुकल्प मिश्रा के बारे में भी पुलिस दस्तावेज़ों में दावा किया गया है कि उसने पूछताछ के दौरान चोरी और गबन की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर 16 लाख 82 हजार 40 रुपये बरामद किए गए. लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपये बरामद हुए, जबकि रमाकांत मिश्रा के कब्जे से 7 लाख 32 हजार 170 रुपये मिले. करूणेश पांडेय के पास से 18 लाख 7 हजार 63 रुपये बरामद होने का उल्लेख दस्तावेज़ों में है. वहीं मनीष कुमार यादव के पास से 2 लाख रुपये और राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से 1 लाख रुपये बरामद किए गए.

सूत्रों के मुताबिक, जांच में राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और अविनाश शुक्ला की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है. एसआईटी अब पैसों के पूरे नेटवर्क, संपत्तियों और कथित गबन के तरीके की जांच कर रही है. जांच के दायरे में मंदिर से जुड़े कुछ अन्य पदाधिकारी भी बताए जा रहे हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट 10 जुलाई के बाद सौंप सकती है. माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर कुछ और लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और पूरे कथित चढ़ावा चोरी मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी.

इसे भी पढ़ें: अयोध्या से सबरीमाला तक... भ्रष्टाचार के शिकार होते रहे हैं देश के VIP मंदिर, लंबी है फेहरिस्त

इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: राम राज्य कोष लिखा 'संदूक', कंबलों में छिपाए नोट... NDTV पर चढ़ावा चोरी के 9 सबूत

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरों ने कुंभ में सबसे ज्यादा खजाना लूटा, सिफारिश पर 125 भर्ती, जीजा-साले की जोड़ी ने उड़ाई रकम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Donation Case, Ram Mandir Donation Case Update, Ram Mandir Donation Funds, Ram Mandir Donation Scam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com