भारत में मंदिर सिर्फ धर्म आस्था का केंद्र ही नहीं, सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों और दान-पुण्य का बड़ा स्रोत रहे हैं. इन दिनों राम मंदिर के दान में हेराफेरी की खबरें सुर्खियों में हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देश के किन मंदिरों को सबसे ज्यादा दान मिलता है. किस मंदिर के पास कितना सोना-चांदी और अन्य आभूषण हैं. सोने-चांदी के चढ़ावे और ट्रस्ट की संपत्तियों के आधार पर मंदिरों की आय के हिसाब से राम मंदिर भी सबसे ज्यादा दान पाने वाले शीर्ष मंदिरों में से एक है. इन मंदिर ट्रस्टों की ऑडिट रिपोर्ट और आधिकारिक बयानों और धार्मिक पर्यटन की रिपोर्ट के आधार पर इनका आकलन किया गया है.
1. तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर (आंध्र प्रदेश)
सालाना आय: 1450 करोड़ से 1650 करोड़ लगभग.देश में सबसे ज्यादा दान वाले इस मंदिर के पास बैंकों में 11 टन से अधिक का सोना जमा है. यहां रोजाना औसतन 2 से 3 करोड़ का नकद चढ़ावा आता है.
2. पद्मनाभस्वामी मंदिर (केरल)
चढ़ावे और खजाने के आधार पर पद्मनाभस्वामी मंदिर की सालाना आय 650 करोड़ से 800 करोड़ रुपये के करीब है. इसे प्राचीन और बहुमूल्य रत्नों के आधार पर दुनिया का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है. इसके गुप्त भूमिगत तहखानों में रखे सोने, हीरों और प्राचीन सिक्कों की कुल नेटवर्थ 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.
3. राम मंदिर (अयोध्या, उत्तर प्रदेश)
राम मंदिर की सालाना आय 700 करोड़ से अधिक है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, केवल वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही कुल आय 327 करोड़ रुपये से अधिक थी. इसमें बैंक ब्याज और नया दान शामिल थे.

Ram Mandir
4. स्वर्ण मंदिर, श्री हरिमंदिर साहिब (पंजाब)
स्वर्ण मंदिर की सालाना आय 500 करोड़ से 1000 करोड़ रुपये से अधिक है. अमृतसर सिखों के इस सर्वोच्च धार्मिक स्थल के मुख्य गुंबद पर सैकड़ों किलो शुद्ध सोना मढ़ा हुआ है. यहां दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त रसोई चलती है, जो रोज़ाना 1 लाख से अधिक लोगों को भोजन कराती है.
5. माता वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू-कश्मीर)
वैष्णो देवी मंदिर की सालाना आय 500 करोड़ रुपये के करीब है. त्रिकुटा पहाड़ी पर इस गुफा मंदिर में हर साल करोड़ों का चढ़ावा और 1 करोड़ के करीब श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्राइन बोर्ड इस राशि का निवेश श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कटरा क्षेत्र के विकास पर करता है.
6. शिरडी साईं बाबा मंदिर (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र के पुट्टपर्थी शिरडी साईं मंदिर की सालाना आय 400 करोड़ से 480 करोड़ रुपये के बीच है. इस मंदिर के बैंक खातों में करीब 1800 करोड़ से ज्यादा की एफडी और लगभग 380 किलोग्राम से ज्यादा सोना सुरक्षित है। संस्थान द्वारा बड़े-बड़े चैरिटेबल अस्पताल और स्कूल संचालित किए जाते हैं.
7. सबरीमाला अयप्पा मंदिर (केरल)
सबरीमाला मंदिर की अनुमानित सालाना आय 230 करोड़ से 300 करोड़ रुपये से अधिक है. यह मंदिर नवंबर से जनवरी के बीच 'मंडल-मकरविलक्कू' के दो महीने की तीर्थयात्रा के दौरान ही खुलता है. इसी अवधि में इसकी मुख्य आय 'अरवणा प्रसादम' यानी विशेष हलवा की बिक्री और हुंडी से होती है.

Add image caption here
8. गुरुवायुर मंदिर (केरल)
केरल के इस मंदिर की अनुमानित सालाना आय 250 करोड़ से 400 करोड़ रुपये के बीच है. भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर के पास 1700 करोड़ से ज्यादा के बैंक डिपॉजिट और भारी मात्रा में भूमि संपत्तियां मौजूद हैं.
9. जगन्नाथ मंदिर, पुरी (ओडिशा)
ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर की अनुमानित सालाना आय 230 करोड़ से 250 करोड़ रुपये के बीच है. इस भव्य मंदिर के नाम पर ओडिशा और अन्य राज्यों में करीब 60 हजार एकड़ से अधिक की जमीन रजिस्टर्ड है. मंदिर का रत्न भंडार सदियों पुराने बेशकीमती आभूषणों से भरा हुआ है.
10. कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर (कर्नाटक)
कर्नाटक के इस मंदिर की सालाना आमदनी 160 करोड़ से 168 करोड़ रुपये के बीच है. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले का यह मंदिर सरकार के मुजराई (धार्मिक बंदोबस्ती) विभाग के तहत सबसे ज्यादा कमाई करने वाला और प्रसिद्ध सर्प दोष निवारण पूजा स्थल है.
11. श्री सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई
सिद्धिविनायक मंदिर की सालाना आय 100 करोड़ से 150 करोड़ रुपये के बीच है. मुंबई के इस सबसे अमीर गणेश मंदिर में बॉलीवुड हस्तियों और बड़े उद्योगपतियों का तांता लगा रहता है. मंदिर ट्रस्ट ग्रामीण इलाकों में मुफ्त डायलिसिस और कैंसर मरीजों के इलाज के लिए भारी दान देता है.

Add image caption here
Photo Credit: Siddhivinayak Online Instagram
12. मलाई महादेश्वर मंदिर, कोलेगल (कर्नाटक)
मलाई महादेश्वर की सालाना आय 115 करोड़ से 123 करोड़ रुपये के बीच है. कर्नाटक के चामराजनगर जिले में पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर राज्य में दूसरा सबसे ज्यादा चढ़ावा पाने वाला धार्मिक स्थल है.
13. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
अनुमानित सालाना आय 80 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के करीब है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बाद से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है. इससे मंदिर का सालाना संग्रह और गर्भगृह का सोने का भंडार 3 से 4 गुना बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें - राम मंदिर में आए करोड़ों के दान का क्या होता है, कौन रखता है हिसाब किताब?
14. सांवरिया सेठ मंदिर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
सांवरिया सेठ मंदिर की सालाना आय 60 करोड़ से 80 करोड़ रुपये के बीच है. यहां देश भर के व्यापारी सांवरिया सेठ को अपने बिजनेस में 'साझेदार' मानकर अपने मुनाफे का 10 से 20% सीधा मंदिर के दानपात्र में डालते हैं. हर महीने इसकी गिनती में कई दिन लग जाते हैं.
15. सोमनाथ मंदिर (गुजरात)
सोमनाथ मंदिर की सालाना आय 50 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के करीब है. विदेशी आक्रमणकारियों ने मंदिर को 17 बार लूटा, लेकिन आज भी इस पहले ज्योतिर्लिंग के पास भारी मात्रा में भूमि संपत्तियां और डिजिटल माध्यमों से बड़ी आय है.
16. स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर (नई दिल्ली)
स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की सालाना आय 60 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच है. अपनी विशाल और बेजोड़ वास्तुकला के लिए मशहूर इस मंदिर परिसर में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की टिकटिंग, सॉवेनियर और स्वैच्छिक डोनेशन के जरिए ट्रस्ट को बड़ी आय प्राप्त होती है,

Add image caption here
17. महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
महाकाल की सालाना आय 50 करोड़ से 70 करोड़ रुपये है. महाकाल लोक कॉरिडोर बनने के बाद से यहां रिकॉर्ड दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं. सावन के महीने, महाशिवरात्रि और प्रसिद्ध भस्म आरती की वीआईपी बुकिंग से यहां काफी आय होती है.
ये भी पढ़ें - अयोध्या में फॉर्महाउस, आलीशान बंगले से 50 करोड़ की दौलत तक... राम मंदिर 'चंदा चोरी' के 6 अहम किरदार, क्या-क्या आरोप
18. मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै (तमिलनाडु)
मीनाक्षी मंदिर सालाना आय 40 से 60 करोड़ रुपये रही है. अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला, 14 भव्य गोपुरम और सुनहरे विमानों के लिए विख्यात इस परिसर में प्रतिदिन 20,000 से अधिक लोग दर्शन के लिए आते हैं.
19. महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर (महाराष्ट्र)
महालक्ष्मी मंदिर की सालाना आय 30 करोड़ से 50 करोड़ रुपये के बीच है. शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर में सोने-चांदी के आभूषणों का एक बड़ा भंडार है. संपन्न व्यापारियों के बीच इस मंदिर की अगाध आस्था है.
20. रेणुका देवी येल्लम्मा मंदिर, सौंदत्ती (कर्नाटक)
रेणुका देवी मंदिर की सालाना आय 25 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच है. कर्नाटक के बेलगाम क्षेत्र का यह बड़ा सांस्कृतिक केंद्र है. यहां महिलाओं के लिए राज्य की मुफ्त परिवहन योजनाओं के लागू होने के बाद से महिला श्रद्धालुओं के आने और चढ़ावे में बड़ी बढ़ोतरी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं