जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए राम के नाम का इस्तेमाल करती है, लेकिन राम अकेले हिंदुओं के भगवान नहीं हैं.
पैंथर्स पार्टी द्वारा उधमपुर में आयोजित एक रैली में अब्दुल्ला ने कहा, “राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं हैं. कृपया इस धारणा को अपने दिमाग से निकाल दें. भगवान राम उनमें आस्था रखने वाले सभी लोगों के भगवान हैं, फिर चाहे वे मुसलमान हों या ईसाई, अमेरिकी हों या रूसी.”
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
नेकां प्रमुख ने कहा, “जो यह कहते हुए आपके पास आते हैं कि सिर्फ हम ही राम के भक्त हैं, वे मूर्ख हैं. वे राम के नाम का फायदा उठाना चाहते हैं। उन्हें राम से नहीं सत्ता से प्यार है.” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब जम्मू-कश्मीर में चुनावों की घोषणा होगी, तो वे आम आदमी का ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे.”
गैर भाजपा दलों के बीच एकता के मुद्दे पर अब्दुल्ला ने कहा, “हमारी एकता में कोई बाधा नहीं आएगी. चाहे वह कांग्रेस हो, नेकां या पैंथर्स पार्टी. हम लोगों के लिए लड़ेंगे और मरेंगे. लेकिन हम सब एकजुट रहेंगे.”
अब्दुल्ला ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाए और लोगों से इसके इस्तेमाल को लेकर सतर्क रहने को कहा. उन्होंने केंद्र-शासित प्रदेश में चुनाव से पहले धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिशों के खिलाफ भी लोगों को आगाह किया.
यह भी पढ़ें -
"वापस जाने का सवाल ही नहीं है" : ED निदेशक के कार्यकाल विस्तार के खिलाफ दायर याचिका पर SC
दिल्ली : दुकानदारी कर रही महिला पर एसिड फेंककर भागा शख्स, तलाश में जुटी पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं