भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा है कि अलवर में उनके काफिले पर हमला सुनियोजित था. टिकैत ने कहा कि BJP के सांसद और विधायक अपने गुंडों से सड़क पर हमला कराएंगे तो यूपी में इनके सांसद-विधायकों को सड़क पर नहीं निकलने दिया जाएगा. राजस्थान के अलवर (Alwar)में टिकैत के काफिले पर हमले का आरोप लगा है. संयुक्त किसान मोर्चा लंबे समय से कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए आंदोलन कर रहा है.
भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि इस हमले के पीछे BJP का हाथ है. वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस हमले में टिकैत के काफिले में शामिल कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं, लेकिन किसी को भी किसी तरह चोट नहीं आई है. यह घटना बहरोड़ के ततारपुर चौराहे पर हुई. टिकैत ने शुक्रवार को अलवर में दो किसान रैलियों को संबोधित किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अलवर में काफिले पर हमला सुनियोजित था। भाजपा के सांसद और विधायक अपने गुंडों से सड़क पर हमला कराएंगे तो यूपी में इनके सांसद-विधायकों को सड़क पर नहीं निकलने दिया जाएगा#AttackOfTitan #FarmersProtest @aajtak @ANI @PTI_News @sakshijoshii @abhishek_sh78 @HansrajMeena
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) April 2, 2021
भिवाड़ी के एसपी राम मूर्ति जोशी ने कहा कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया था उसमें टिकैत मौजूद नहीं थे.उन्होंने बताया कि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के छात्र नेता कुलदीप राव ने अपने समर्थकों के साथ वहां से गुजर रहे टिकैत के काफिले को काले झंडे दिखाए थे. काफिले के कुछ वाहन वहां रुक गए और उनमें सवार सदस्यों की इस मुद्दे को लेकर झंडे दिखा रहे लोगों से बहस हुई. इस बीच उनमें से किसी ने एक कार का शीशा संभवत: किसी पत्थर से तोड़ दिया. घटना के संबंध में मुख्य आरोपी कुलदीप राव सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है.
यातायात अलर्ट
— Noida Traffic Police (@noidatraffic) April 2, 2021
नॉएडा- दिल्ली मार्ग(चिल्ला रेड लाइट) पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन के चलते मार्ग बाधित है।
कृपया वैकल्पिक मार्गों( DND मार्ग, कालिंदी कुंज मार्ग) का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाना सुनिश्चित करे।@noidapolice @uptrafficpolice @dcptrafficnoida @Uppolice @CP_Noida pic.twitter.com/hkYSUiAAs8
टिकैत के साथ चल रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील ने कहा कि आरोपी लगभग 40-50 थे और उनके पास लाठियां थीं. टिकैत हरसोली में पहली बैठक को संबोधित करने के बाद बानसूर की ओर जा रही थे तो तातारपुर के पास यह घटना हुई.घटना के बाद टिकैत ने दूसरी सभा को संबोधित किया. इसको लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर राजमार्ग को भी थोड़ी देर के लिए जाम कर दिया गया.
गौरतलब है कि किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चार माह से ज्यादा वक्त से आंदोलित हैं.माकपा के पूर्व विधायक अमरा राम ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर एबीवीपी के सदस्यों ने हमला किया. गाजियाबाद में भाकियू प्रवक्ता ने भी एबीवीपी को दोषी ठहराया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं