- केसरीसिंह जीसानभाई सोलंकी एंबुलेंस में पहुंचे पोलिंग बूथ
- खराब सेहत के चलते हैं एडमिट
- MP में कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने PPE किट पहनकर वोट डाला
शुक्रवार को उच्च सदन राज्यसभा की 18 सीटों पर चुनाव हुए हैं. शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू है. कोरोनावायरस महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव के बीच काफी कुछ अलग देखने को मिला. कोई कहीं वोटिंग के लिए एंबुलेंस में पहुंचा तो कोई पीपीई किट पहनकर वोट डालने आया. गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के मातर विधानसभा क्षेत्र से विधायक केसरीसिंह जीसानभाई सोलंकी अपना वोट डालने के लिए एंबुलेंस से आए. सोलंकी पोलिंग बूथ पर सीधा अस्पताल से पहुंचे थे. उन्हें कुछ दिन पहले ही किसी स्वास्थ्य समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था, ऐसे में उन्हें इसी हालत में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना मतदान करना पड़ा.
इसी क्रम में मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी जोकि कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका इलाज चल रहा है, वो अपना वोट देने के लिए भोपाल विधानसभा में पीपीई किट पहनकर आए थे. उनके हाथ में सिर्फ मोबाइल था. वोट देने के लिए वह सदन स्थित कक्ष में गए और मतदान किया. इस दौरान सदन में मौजूद अन्य लोग उनसे दूरी बनाए हुए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर से बसों में बैठकर वोटिंग के लिए विधानसभा जाते हुए देखे गए. उधर राजस्थान में भी बीजेपी विधायकों के साथ ऐसी ही स्थिति दिखाई दी. यहां पर भी बीजेपी के विधायक बसों में बैठकर जयपुर में विधानसभा जाते हुए दिखाई दिए.
बता दें कि शुक्रवार को आंध्र प्रदेश (चार सीटें). गुजरात (चार सीटें), झारखंड (दो सीटें), मध्य प्रदेश (तीन सीटें), राजस्थान (तीन सीटें), मणिपुर (एक सीट) और मेघालय (एक सीट) पर चुनाव हो रहे हैं. इनमें से कई सीटों पर मार्च में ही चुनाव होने थे लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते इन्हें टाल दिया गया था. बीजेपी-नीत NDA की सरकार को उच्चसदन यानी राज्यसभा में बहुमत के लिए 30 और सीटों की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं