रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश के आतंकवादियों द्वारा भारत के समुद्री रास्तों और तटों का इस्तेमाल आतंकवादी हमलों के लिए किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन हम तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी देवी के 66वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि भारत उन्हें चैन से रहने नहीं देगा जो उसे परेशान करेंगे. रक्षा मंत्री पुलवामा हमले के बाद वायु सेना द्वारा बालाकोट में आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले का हवाला दे रहे थे. उन्होंने कहा, ‘हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि हमारे पड़ोसी देश के आतंकवादी हमारे तटों पर बड़े हमले कर सकते हैं जो कि कच्छ से केरल तक फैला है. एक रक्षा मंत्री के तौर पर मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की समुद्री रक्षा पूरी तरह से मजबूत है.'
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी, कहा- 1965 और 1971 की गलती को न दोहराएं...
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हम पूरी तरह से तटीय और समुद्री रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.' पुलवामा हमले के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारे देश का कोई भी नागरिक हमारे सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को नहीं भूल सकता है.' सिंह ने कहा, ‘आप जानते हैं कि पुलवामा हमले के कुछ दिन बाद, हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हमले किए. हम किसी को परेशान नहीं करते हैं लेकिन अगर कोई हमें परेशान नहीं करे तो हम उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे.' उन्होंने कहा, ‘वैसा देश जो अपने सैनिकों की कुर्बानी याद नहीं करता, उसे इस दुनिया में कहीं आदर नहीं मिलता है.' सिंह ने कहा कि यह न भूलें कि जिन सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी, उनके भी माता-पिता हैं. हम उनके साथ खड़े हैं और सैनिकों के परिवारों द्वारा दी गई कुर्बानी का सम्मान करते हैं.'
Video: तेजस में उड़ान भरने के बाद बोले राजनाथ- ये मेरी जिंदगी का एक विशेष अनुभव
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं