गृहमंत्री राजनाथ सिंह.
नई दिल्ली:
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार लोगों का विश्वास हासिल कर कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान चाहती है. राजनाथ ने कहा कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है. राजनाथ सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान की ओर से हो रहे घुसपैठ में 45 फीसदी की कमी आई है.
राजनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "हम कश्मीर मुद्दे का स्थाई समाधान चाहते हैं और हम कश्मीर के लोगों का विश्वास हासिल कर इसका समाधान निकालेंगे."
राजनाथ ने कहा कि कश्मीर की समस्या सन 1947 से है और यह कुछ ही महीनों में हल नहीं हो सकती. राजनाथ ने कहा, "यह समस्या 1947 से ही है. इसे चुटकियों में नहीं सुलझाया जा सकता. इसमें समय लगेगा लेकिन हम इसका स्थाई समाधान निकालेंगे और हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं."
राजनाथ ने कहा कि उनकी सरकार बातचीत के जरिए समाधान चाहती है. उन्होंने कहा,"सभी समस्याओं को बातचीत से सुलझाया जा सकता है. जो भी हमसे बात करना चाहता है, हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं."

लेखक के बारे में
राजीव मिश्र
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajnath Singh, Three Years Of Modi Government, PM Narendra Modi