(फाइल फोटो)
- रजनीकांत और कमल हासन ने बुधवार को एक कार्यक्रम में मंच साझा किया.
- हासन ने कहा, ‘वक्त हर मर्ज की दवा है, मैं इसका समर्थन करता हूं.’
- रजनीकांत ने कहा, ‘यह समय बताएगा, देखिए आगे क्या होता है’.
चेन्नई:
राजनीतिक पारी शुरू करने को लेकर चल रहे कयासों के बीच तमिल फिल्म उद्योग से जुड़े दो शीर्ष अभिनेताओं रजनीकांत और कमल हासन ने बुधवार को एक कार्यक्रम में मंच साझा किया. राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गत 31 दिसंबर को अपनी पार्टी बनाने की घोषणा करने वाले रजनीकांत के साथ हासन एक फिल्म के मुहूर्त में शामिल हुए. राजनीति में हासन के साथ गठबंधन करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रजनीकांत ने कहा, ‘यह समय बताएगा, देखिए आगे क्या होता है’ रजनीकांत के विचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हासन ने कहा, ‘वक्त हर मर्ज की दवा है, मैं इसका समर्थन करता हूं.’
यह भी पढ़ें : पॉलिटिक्स के मंच पर एक साथ दिखाई दे सकते हैं साउथ सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हासन
हासन अगले महीने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करेंगे. अन्नाद्रमुक संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन की मुख्य भूमिका वाली 1973 की सुपरहिट फिल्म ‘उलगाम सुतरुम वालीबन’ की सीक्वल ‘किझाक्कु अफ्रीकाविल राजू’ के मुहूर्त के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
VIDEO : अब हिंसा का सहारा लेने लगे हैं हिंदू राइट विंग ग्रुप : कमल हासन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajinikanth And Kamal Haasan