मलेशिया में एक कार्यक्रम के दौरान रजनीकांत और कमल हासन
- रजनीकांत ने राजनीति में आने का किया है ऐलान
- कमल हासन भी आने को हैं तैयार
- दोनों एक कार्यक्रम में दिखे साथ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने 31 दिसंबर को राजनीति में आने और पार्टी बनाकर तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है जिससे तमिलनाडु की राजनीति में काफ़ी हलचल है. वहीं आज एक तस्वीर सामने आई है जिसमें तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और एक और सुपरस्टार कमल हासन मलेशिया में एक कार्यक्रम में साथ नज़र आए. यही नहीं दोनों ने एक ही हेलिकॉप्टर में ही साथ सफ़र किया. ये तस्वीरें काफ़ी वायरल हो गई है. मलेशिया में एक स्टार नाइट में ये दोनों हस्तियां स्टेज शेयर करती नज़र आईं.
पॉलिटिक्स के मंच पर एक साथ दिखाई दे सकते हैं साउथ सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हासन
जानकार दोनों हस्तियों का यूं साथ साथ दिखने के कई मायने लगा रहे हैं. यह कार्यक्रम ‘नदिगार संगम’ के नये भवन के निर्माण के लिए धन इकट्ठा किये जाने के लिए किया गया था. इसे आधिकारिक तौर पर दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकार संघ कहा जाता है.

वीडियो : तीन साल में वादे पूरे नहीं हुए तो इस्तीफा दे देंगे : रजनीकांत
आपको बता दें कि रजनीकांत के राजनीति में आने के ऐलान के बाद से यह पहला मौका है जब दोनों सुपरस्टार साथ नजर आए हैं. गौरतलब है कि रजनीकांत की तरह ही कमल हासन भी राजनीति में आने की इच्छा जता चुके हैं. मीडिया में आई रिपोर्ट की मानें तो कमल हासन रजनीकांत के साथ ही अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं