देश भर में इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए जाने जाने वाला राजस्थान का कोटा शहर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है. कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के मामलों के बाद अब छात्रों के लापता होने के मामले सामने आ रहे हैं... और कोटा पुलिस लापता छात्रों को तलाश करने में नाकाम साबित हो रही है. शहर जवाहर नगर इलाके में छात्रों के लापता होने से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 8 दिन में एक कोचिंग छात्र का अब तक पता नहीं लगा, वहीं एक और कोचिंग छात्र लापता होने का मामला सामने आया है, जिसके बारे में पुलिस जानकारी नहीं दे रही थी.
यूपी का पीयूष कपासिया पिछले 6 दिन से लापता
यूपी के बुलन्दशहर निवासी कोचिंग छात्र पीयूष कपासिया पिछले 6 दिन से लापता है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही है. अब तक पुलिस छात्रों को तलाश नहीं कर पाई है. बुलन्दशहर निवासी महेशचंद ने बताया कि उनका बेटा पीयूष कपासिया इन्द्रा विहार के होस्टल चंद्रकला से 13 फरवरी से लापता है. पीयूष कोटा में पिछले 2 साल से जेईई मेंस की तैयारी कर रहा है. 13 फरवरी को उसकी मां से पीयूष की बात हुई थी. उसके बाद से उसकी मां ने उसे फोन मिलाया, तो उसने फोन नहीं उठाया. कई बार फोन किया, लेकिन जब पीयूष ने फोन नहीं उठाया और बाद में फोन बंद हो गया तो घर वालों को चिंता हुई. बार-बार फोन करते रहे, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दी गई, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एमपी के 8 दिन से लापता कोचिंग छात्र के परिजनों की चेतावनी
कोटा से लापता मध्य प्रदेश के कोचिंग छात्र के परिजनों का धैर्य अब जवाब देने लगा है. परिजनों ने राजस्थान-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर चक्काजाम और आंदोलन करने की चेतावनी दी है. परिजन एमपी से कोटा में आकर डेरा डाले हुए हैं. पिछले 8 दिन से लापता छात्र रचित एमपी के राजगढ़ का निवासी है और कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा है. ड्रोन की मदद के बाद डॉग स्क्वायड की टीमें भी चंबल नदी के किनारे और जंगल में तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया. पिता ने लापता बेटे के पोस्टर छपवा कर कोटा के आसपास के हाईवे ग्रामीण क्षेत्र में लगाए हैं. पिता सहित अन्य परिजन कोटा में बेटे की तलाश में जुटे हैं. लापता छात्र की तलाश के लिए न केवल ड्रोन की मदद ली जा रही है, बल्कि डॉगस्क्वायड की मदद से भी जंगल के चप्पे चप्पे को छाना जा रहा है.
100 पुलिसकर्मी छात्र की तलाश में जुटे...
पुलिस,आरएसी, होमगार्ड, एसडीआरएफ व निगम के गोताखोरो सहित 100 अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों की टीम इस तलाशी अभियान में लगी हुई है. गरडिया महादेव मंदिर से 200 मीटर दूरी पर रचित का बैग, चप्पल, मोबाइल, पावर-बैंक, कमरे की चाबी, एक चाकू, रस्सी सहित अन्य सामान मिला था. जिस इलाके में छात्र लापता हुआ इस इलाके में लेपर्ड, भालू, सियार सहित अन्य जानवर रहते हैं, जिसके कारण हर वक्त जाने का खतरा बना रहता है. इसलिए 8 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाने पर अब परिजनों को अनहोनी की आशंका भी सता रही है.
पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि छात्र का बैग, मोबाइल, कमरे की चाबियां और अन्य सामान सोमवार देर शाम मंदिर के पास से बरामद किये गये. उन्होंने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा मोचन दल (एसडीआरएफ) टीम तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं