राजस्थान के कोटा में कोचिंग छात्र के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित चार कोचिंग छात्रों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए चारों आरोपी भी कोटा में ही प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग कर रहे हैं. आरोपियों में से एक पश्चिम बंगाल, एक उत्तर प्रदेश और एक बिहार का रहने वाला है. एडिशनल एसपी उमा शर्मा ने बताया कि कोचिंग छात्रा को धोखे से फ्लैट पर बुलवाया और उसके बाद मुख्य आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसके साथियों ने इस वारदात में सहयोग किया.
सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पीड़िता की जान पहचान मुख्य आरोपी कोचिंग छात्र से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. इसके बाद उसने छात्रा को धोखे से फ्लैट पर बुलवाया और अपने साथियों की मदद से उसके साथ रेप किया. फिलहाल कोटा पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
काउंसलिंग के दौरान हुआ खुलासा
घटना 10 फरवरी की है. वारदात के बाद से पीड़ित छात्रा डिप्रेशन का शिकार हो गई थी. उसकी सहेलियों को जब इस बात का आभास हुआ कि छात्रा डिप्रेशन का शिकार है तो उसकी काउंसलिंग करवाने के लिए उन्होंने सूचना दी. इसके बाद पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं