विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Rajasthan Board Class 10 Result : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक आने की संभावना है. जानें कैसे चेक करें अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट और क्या है बोर्ड सचिव का ताजा अपडेट.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें, क्योंकि रोल नंबर के बिना रिजल्ट देखना संभव नहीं होगा.

Rajasthan Board 10th Result 2026 : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) बहुत जल्द कक्षा 10 के नतीजों का ऐलान करने वाला है. बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया है कि 20 मार्च तक 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और उनके माता-पिता रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं को बहुत ही कड़े इंतजामों के बीच करवाया है, ताकि कहीं भी कोई गड़बड़ी न हो.

यह भी पढ़ें- JEE Main 2026: अप्रैल परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जल्द, जानें डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

राजस्थान बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. वहीं, 12वीं बोर्ड के लिए 9,09,087 छात्र मैदान में थे. राज्य भर में कुल 6,195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. नकल रोकने के लिए 167 सेंटर्स पर 274 CCTV कैमरे लगाए गए थे और एक स्पेशल कंट्रोल रूम भी बनाया गया था.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको 'Class 10 Board Exam 2026 Result' का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें.
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें, क्योंकि रोल नंबर के बिना रिजल्ट देखना संभव नहीं होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com