धौलपुर जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले के दिहौली थाना इलाके से दो सशस्त्र इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या से सुर्खियों में आए कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं. धौलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार हरियाणा के पटौदी इलाके के रहने वाले दोनों बदमाशों पर हरियाणा पुलिस की ओर से 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित है.
जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि धौलपुर जिला पुलिस को दिहौली थाना क्षेत्र के बीहड़ में ढौडि का पुरा इलाके में दो सशस्त्र बदमाशों की सूचना पर पुलिस दल ने छापा मारकर संदीप जाट एवं दिनेश यादव निवासी पटौदी जिला गुरुग्राम हरियाणा को गिरफ्तार किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैं और दोनों ने गुरुग्राम में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया था और उसके बाद से फरार चल रहे हैं.
पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद में पंजाब एवं हरियाणा में पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते दोनों बदमाश पुलिस ने बचने के लिए शरण लेने के इरादे से दिहौली इलाके में आए हैं.
धौलपुर पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता से गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचे एवं चार कारतूस बरामद किए हैं. इन दोनों बदमाशों पर हरियाणा पुलिस की ओर से 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित है.
धौलपुर जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए दोनों इनामी बदमाशों से पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या समेत अवैध हथियार एवं अन्य आपराधिक मामलों में पूछताछ की जा रही है.
VIDEO: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बीजेपी में शामिल, कांग्रेस ने की आलोचना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं