Rajasthan News: राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस ने बगावत करने वाले वरिष्ठ नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्होंने राज्य की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार को गिराने की कगार पर पहुंचा दिया है. 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की गहलोत सरकार के पास बहुमत से कम 100 विधायकों का समर्थन माना जा रहा है. आज, कांग्रेस ने सरकार और पार्टी में सभी पदों से उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को हटा दिया. इसके साथ-साथ उनका समर्थन करने वाले दो मंत्रियों को भी सरकार से बाहर का रास्ता दिखा गया. हालांकि न तो पायलट को और न उनके समर्थकों को पार्टी से बाहर किया गया है.
माना जा रहा है कि सचिन पायलट को 17 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें खुद और तीन निर्दलीय शामिल हैं. इसका मतलब यह होगा कि अगर 17 विधायकों को निष्कासित किया जाता है तो संसद के नियमों के तहत वे एक अलग मोर्चा भी बना सकते हैं और यहां तक कि BJP में भी शामिल हो सकते हैं. इसके साथ-साथ विधानसभा में विश्वास मत के दौरान सरकार के खिलाफ वोट करने का भी उन्हें अधिकार होगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन अगर पार्टी उन्हें विश्वास मत से पहले डिस्क्वालिफाई करती है तो इससे बहुमत का आंकड़ा कम हो जाएगा, जो वर्तमान में 101 है. वहीं, अगर 17 बागी विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराया जाता है, तो बहुमत का आंकड़ा 92 तक पहुंच जाएगा. अकेले कांग्रेस के पास कम से कम 90 विधायक होने की उम्मीद है और दो सीपीएम विधायकों के समर्थन से गहलोत विश्वास मत जीत सकते हैं.
राजस्थान संकट पर जयपुर में कल सुबह 11 बजे BJP की अहम बैठक, वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद
इस स्थिति में उन्हें 10 निर्दलीय विधायकों में से किसी एक या भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों के समर्थन की भी जरूरत नहीं होगी, जिसने कांग्रेस से समर्थन वापस ले लिया है. कांग्रेस ने पहले ही पायलट और विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है, साथ ही यह भी कहा है कि अब भी बातचीत के लिए 'दरवाजे खुले हैं.' पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को दलबदल विरोधी कानून के तहत स्पीकर द्वारा अयोग्य ठहराया जा सकता है.
राजस्थान में सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट ने किया एक और Tweet - 'साथ खड़े लोगों को कहा शुक्रिया'
नियमों के तहत, विधायक दल के नेता को अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने के लिए अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज करनी होती है. विधायकों को नोटिस जारी किया जाता है, जिन्हें अपनी प्रतिक्रिया दाखिल करने के लिए समय दिया जाता है. अंतिम निर्णय अध्यक्ष का होता है. हालांकि यह विकल्प अभी के लिए अशोक गहलोत सरकार को बचा सकता है, लेकिन सरकार के पास जो आंकड़ा रहेगा वह बहुमत के बेहद करीब रहेगा और आने वाले समय में इससे दिक्कत हो चुकी है.
राजस्थान में गहलोत सरकार पर 'संकट' के बीच AAP ने यूं साधा कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना..
कार्यवाही पर निगाह रखने वाली भाजपा पहले ही विश्वास मत की बात कर रही है. पायलट ने रविवार को 30 विधायकों के समर्थन का दावा किया था और कहा था कि अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है. कांग्रेस ने शुरुआत में 109 विधायकों के समर्थन का दावा किया था और फिर 107. सोमवार को हुई कांग्रेस की बैठक में 106 विधायकों ने भाग लिया था. देर रात, भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने कहा कि विश्वास मत के दौरान वह न तो सरकार और न ही भाजपा का समर्थन करेंगे. वहीं, आज तीन और विधायक कांग्रेस के खेमे से गायब दिखे.
My heartfelt thanks and gratitude to all those who have come out in my support today.
— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 14, 2020
राम राम सा !
देर शाम सचिन पायलट ने अपने साथ खड़े लोगों का आभार जताया. सचिन पायलट ने ट्वीट किया, 'आज जो मेरे समर्थन में आए उनका तहे दिल से शुक्रिया व आभार. राम राम सा!
VIDEO: सीएम की विधायकों के साथ बैठक के बाद लिया गया पायलट को बर्खास्त करने का फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं