राजस्थान के नागौर जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पुत्र ने रिश्तों का कत्ल कर दिया. कलयुगी पुत्र ने नींद में सो रहे अपने ही माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी. घटना कल देर रात की बताई जा रही है, जब पूरा परिवार नींद में सो रहा था, तभी बेटे ने पूरे परिवार की हत्या कर डाली.
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पादुकलां SHO मानवेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की. इस दौरान तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव पादूकलां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद है. मृतक दिलीप सिंह के बेटे पर ही कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का संदेह है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
एसपी नारायण टोगस ने कहा कि आरोपी की मानसिक हालत स्थिर नहीं है. अभी भी उसे इस हत्याकांड को अंजाम देने पर कोई ग्लानि महसूस नहीं हो रही है. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जब जांच की तो सामने आया कि उसने सुसाइड अटेम्प्ट के बारे में कई बार सर्च किया और खुद भी संभवत: आत्महत्या की कोशिश की थी. साथ ही, परिवार को भी खत्म करने की सोची थी. संभवत: इसी कारण उसने पूरे परिवार की हत्या की है.
वहीं, घटना के बाद मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू भी पादूकलां पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की. साथ ही, पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए के मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाए.
ये भी पढ़ें-साइकिल से राजस्थान के मंडावा पहुंचा इटालियन युवक, 200 दिन में तय किया 11,500 KM लंबा सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं