विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

मुस्लिम युवक की कथित तौर पर हिन्दू महिला के साथ होटल में पकड़े जाने पर पिटाई

बाड़मेर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कैलाशधन रत्नू ने NDTV को बताया कि पहरू खान एक महिला के साथ बालतोरा के एक होटल में रुके.

मुस्लिम युवक की कथित तौर पर हिन्दू महिला के साथ होटल में पकड़े जाने पर पिटाई
जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में गुरुवार को एक मुस्लिम पुरुष को कथित तौर पर एक हिन्दू महिला के साथ होटल में पकड़े जाने पर मारपीट कर बाहर निकाला गया. बाड़मेर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कैलाशधन रत्नू ने NDTV को बताया कि पहरू खान एक महिला के साथ बालतोरा के एक होटल में रुके. कुछ ही देर बाद महिला के रिश्तेदार वहां आ गए और पुरुष पर हमला कर दिया.

महिला होमगार्ड के बेटे की पिटाई से मौत का मामला, थानेदार सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित

अभी तक इस मामले को कोई एफ़आईआर नहीं दर्ज हुई है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने पहरू खान से शिकायत दर्ज कराने को कहा लेकिन वे तैयार नहीं हुए. पूछताछ के दौरान उन्होंने हमला करने वालों को पहचानने से भी इनकार किया. उधर, महिला के परिवार ने भी पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है.

गुजरात में ‘मूंछ रखने को लेकर’ दलितों की पिटाई, एक गिरफ्तार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Muslim-Hindu Couple, Barmer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com