विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2023

Rajasthan Exit Polls 2023 : BJP-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, आगे दिख रही भाजपा : TV9 Bharatvarsh - Polstrat

200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान की 199 सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान करवाया गया था. फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है, जिसके मुखिया दिग्गज राजनेता अशोक गहलोत हैं.

Rajasthan Exit Polls 2023 : BJP-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, आगे दिख रही भाजपा : TV9 Bharatvarsh - Polstrat
200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान की 199 सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान करवाया गया था...
नई दिल्ली:

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग खत्म हुई, और तुरंत ही एक्ज़िट पोल सामने आ गए. एक्ज़िट पोल तैयार करने वाली अनेक एजेंसियों ने सभी पांचों राज्यों के लिए अपने-अपने अनुमान जारी कर दिए हैं. इन्हीं पांच राज्यों में हिन्दी बेल्ट का अहम सूबा राजस्थान भी शामिल है, जहां TV9 Bharatvarsh - Polstrat के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को 199 में से 100-110 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस 90 -100 सीटें हासिल हो सकती हैं. अगर इन आकंड़ों के मुताबिक, नतीजे आते हैं तो यहां सियासी रिवाज (हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन) बनी रहने की संभावना है. हालांकि, कांग्रेस भी भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है.

गौरतलब है कि 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान की 199 सीटों पर एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान करवाया गया था. राज्य की करनपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण चुनाव टाल दिया गया था. फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है, जिसके मुखिया दिग्गज राजनेता अशोक गहलोत हैं, जो समूचे प्रचार अभियान के दौरान अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर जनसमर्थन का दावा करते रहे.

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सरकार के काल में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध तथा भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया, और एन्टी-इन्कम्बैन्सी के सहारे भी जीत की उम्मीद लगाए बैठी है. BJP को कुछ उम्मीद पिछले कई दशक से राज्य में चली आ रही अलिखित परम्परा से भी है, जिसके तहत राजस्थान की जनता अब तक हर पांच साल में सत्तासीन पार्टी को बदलती रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Exit Polls 2023, Rajasthan Exit Polls 2023, Assembly Elections 2023, Assembly Polls 2023, AssemblyElections2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com