Rajasthan Political Crisis Updates: राजस्थान में जारी राजनीतिक रस्साकस्सी के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने का कैबिनेट का प्रस्ताव दुबारा वापस सरकार को भेजा है. जिसके बाद आज गहलोत कैबिनेट बैठक की. बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने के संशोधित प्रस्ताव पर राज्यपाल द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर चर्चा की गई. यह बैठक सीएम आवास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई. बता दें राजभवन की ओर से कहा गया है कि राज्यपाल की विधानसभा का सत्र न बुलाने की कतई मंशा नहीं है. बयान में राज्य सरकार से कहा गया है कि वो सत्र बुलाने की कार्यवाही शुरू करें, लेकिन तीन शर्तों का खास ध्यान रखें. राज्यपाल की सलाह है कि विधानसभा सत्र के लिए 21 दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए. अगर विश्वास मत (Confidence Motion) की नौबत आती है तो इसका लाइव प्रसारण हो और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 200 विधायकों की सोशल डिस्टेंसिंग के इंतज़ामों का ध्यान रखा जाए. इस बीच, पायलट कैंप और गहलोत गुट के बीच जुबानी जंग का दौर भी देखने को मिला.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Rajasthan Political Crisis Live Updates, Rajasthan Crisis Live Updates, Rajasthan Crisis Latest News, Ashok Gehlot