विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2013

राजस्थान : बोरवेल में गिरे नौ साल के बच्चे की मौत

नौ साल का यह बच्चा अपनी मां के साथ घास काटने गया था और अचानक 150 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।
जयपुर: राजस्थान के करौली जिले के कयाल्दा काला गांव में बोरवेल में गिरे नौ साल के बच्चे की मौत हो गई है। नौ साल का यह बच्चा अपनी मां के साथ घास काटने गया था और अचानक 150 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।

यह घटना बुधवार दिन में करीब 2 बजे की है। बच्चे को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस बच्चे की मौत से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है और उन्होंने भरतपुर−हिंडोन मार्ग को जाम कर दिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थान, बोरवेल में गिरा बच्चा, बच्चे की मौत, Rajasthan, Child Falling In Borewell
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com