विज्ञापन

Rajasthan: ऑर्केस्ट्रा में RTO इंस्पेक्टर ने महिला के साथ लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो तो बढ़ी मुसीबत

इस वीडियो में परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार के साथ मंच पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं.

बूंदी में RTO इंस्पेक्टर का एक वीडियो सामने आया है.

राजस्थान के बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में मीणा एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी के कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार के साथ मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सरकारी पद पर कार्यरत अधिकारी के सार्वजनिक व्यवहार और पद की गरिमा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है और टोंक जिले के उनियारा उपखंड क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तेजाजी महाराज के मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का है. हालांकि, वीडियो की लोकेशन, समय और इससे जुड़े अन्य दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

तेजाजी मेले के कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो टोंक जिले के उनियारा उपखंड क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तेजाजी महाराज मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है. गांव में 6 और 7 सितंबर को मेले का आयोजन किया गया था. मेले के समापन पर सांस्कृतिक संध्या रखी गई थी, जिसमें मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा पार्टी को बुलाया गया था.

बताया जा रहा है कि परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था और वह कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे.

महिला डांसर के साथ मंच पर किया डांस

वायरल वीडियो में ऑर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार रिकॉर्डेड गीतों पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक महिला कलाकार मंच पर डांस कर रही थी. वीडियो में हंसराज मीणा भी महिला कलाकार के साथ मंच पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने करीब पांच मिनट तक मंच पर डांस किया. वीडियो वायरल होने के बाद इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार शेयर किया जा रहा है. हंसराज मीणा वर्तमान में बूंदी के जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत हैं. उनका मूल पदस्थापन बारां जिले में बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हफ्ता न देने पर पुलिस ने नाबालिग के पैंट में फंसाया कट्टा, बना दिया मुलजिम; अब पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Bundi News, RTO Inspector Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com