विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

राजा भाई तुम तो गए... 'बेवफा सोनम' ने शादी से पहले ही तोड़ दिए थे सारे वादे, हंसते-हंसते दिखाए थे तेवर

राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई. 23 मई को दोनों मेघालय के चेरापूंजी घूमने गए - एक हनीमून ट्रिप, जो राजा की ज़िंदगी का आखिरी ट्रिप बन गया.

राजा और सोनम के वचन लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: 'राजा तुम तो गए...' ये शब्द कहे थे स्टेज पर मौजूद उस शख्स ने जो राजा और सोनम से शादी के वचन ले रहा था. उस दौरान अगर सोनम का एक इशारा राजा समझ लेता है तो शायद आज वो जिंदा होता. उसने राजा की एक भी बात मानने से इनकार कर दिया था. जबकि राजा रघुवंशी सारे वादे मान रहा था. ये वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां दो लोग प्यार में हो, ज़िंदगी भर साथ निभाने की कसमें खा रहे हैं. लेकिन अफ़सोस इन्हीं वादों के महज़ 12 दिन बाद उन्हीं में से एक की लाश एक गहरी खाई में पड़ी मिली और दूसरा... पुलिस की गिरफ्त में है, क्योंकि उसने अपने साथी की हत्या करवाई. काफी दिनों तक इस सच को छिपाने की कोशिश भी की, लेकिन जब पकड़ी गई तो अपना जुर्म कबूल कर लिया.

शादी से पहले का वायरल वीडियो देखकर कोई नहीं कह सकता कि ऐसा कुछ होगा. वीडियो में राजा सोनम से कहता है - 
'मैं तुम्हें चाय बनाकर पिलाऊंगा, हर महीने शॉपिंग कराऊंगा, और साल में एक बार विदेश ले जाऊंगा…' 

वहीं, जब सोनम से पूछा गया कि 'क्या तुम वादा करती हो कि शादी के बाद पति से सवाल नहीं करोगी?' तो उसका जवाब था - नहीं! पूछूंगी कि कहां गए थे, किसके साथ थे... और पार्टी भी नहीं करने दूंगी.

ये सुनकर सब हंस पड़े...लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि इस मुस्कान के पीछे छिपा है एक खूनी प्लान.

राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई. 23 मई को दोनों मेघालय के चेरापूंजी घूमने गए - एक हनीमून ट्रिप, जो राजा की ज़िंदगी का आखिरी ट्रिप बन गया. इसी ट्रिप के दौरान सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा की तरफ से भेजे गए तीन सुपारी किलरों की मदद से राजा की हत्या करवा दी. 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला - और ये कोई हादसा नहीं, सोची-समझी साजिश थी.

पूछताछ में सोनम ने जुर्म कबूल कर लिया और फिर ये शादीशुदा रिश्ता शुरू होने के कुछ दिन बाद ही हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गया.  हत्या के बाद सोनम ने राजा का मोबाइल और ज़ेवर गायब कर दिए ताकि लगे कि किसी ने लूटपाट में हत्या की है. लेकिन पुलिस को शक हो गया. कॉल डिटेल्स निकाले गए और वहीं से खुलने लगे राजा की हत्या से जुड़े सभी राज.

सोनम लगातार अपने पुराने प्रेमी राज कुशवाहा से बात कर रही थी. सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और एक गवाह की गवाही ने मिलकर सच्चाई को बेनकाब कर दिया. पूछताछ में सोनम ने जुर्म कबूल कर लिया. और फिर ये कहानी अचानक और भी भयानक मोड़ लेती है. राजा के बड़े भाई सचिन सामने आए और उन्होंने जो दावा किया उसने सबको चौंका दिया. 

उन्होंने कहा कि राजा की हत्या कोई आम मर्डर नहीं थी ये नरबलि थी. उनका आरोप है कि सोनम और उसके परिवार ने तंत्र क्रिया की मदद से राजा की बलि दी, ताकि उसके पिता का स्वास्थ्य सुधर जाए, जिन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुका था.

इतना ही नहीं राजा के घरवालों ने बताया कि किसी ने उनकी उल्टी फोटो दीवार पर लगा दी थी. जो लोग तंत्र-मंत्र को मानते हैं, वो जानते हैं कि इसका क्या मतलब हो सकता है. अब पुलिस सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि तांत्रिक एंगल से भी इस केस की जांच कर रही है.

सोचिए, एक तरफ प्यार, घूमना, गाना, शादी…और दूसरी तरफ प्लानिंग, साजिश और कत्ल. क्या ये सब पहले से तय था? क्या राजा एक ऐसे जाल में फंस गया था, जिसे प्यार का नाम देकर बुना गया? और अगर सच में ये नरबलि थी, तो अगला नंबर किसका हो सकता है?

इंदौर का ये केस अब सिर्फ क्राइम स्टोरी नहीं रहा… ये बन चुका है एक रहस्य… एक थ्रिलर…जिसका हर नया मोड़ रूह कंपा देता है. इस मामले में मेघायल पुलिस की जांच जारी है. बुधवार को भी शिलॉग पुलिस ने सोनम रघुवंशी के परिजनों से पूछताछ की है. अब गुरुवार को पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी. चर्चा है कि पुलिस कोर्ट से सभी आरोपियों की फिर से रिमांड मांग सकती है. 

यह भी पढे़ं - सोनम के परिजनों से मेघालय पुलिस ने की पूछताछ, भाई बोला- हमने कोई पाप नहीं किया है, हर जांच को तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Affair, Sonam Raghuvanshi And Raj Kushwaha, Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com