विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की मौत की भविष्यवाणी करने वाले पंडित ने किए और भी कई चौंकाने वाले खुलासे

पंडित अजय दुबे ने बताया कि राजा रघुवंशी के परिजनों ने संपर्क किया था. जिसके बाद प्रश्न कुंडली के बाद मैंने उन्हें बताया था कि राजा अब इस दुनिया में नहीं है. इसके बाद उनके परिजनों ने बहू के बारे में पूछा था. तब मैंने बताया था कि बहू सही-सलामत है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या की कहानी अब सबके सामने आ चुकी है. लेकिन कुछ दिनों पहले तक हनीमून पर गए राजा और उसकी पत्नी सोनम के लापता होने का मामला इतना पेंचीदा था, दो राज्यों की पुलिस और सरकार दिन रात की कोशिश के बाद भी कोई क्लू नहीं मिल पा रहा था. कई दिनों तक राजा रघुवंशी के परिजनों को जब कहीं से कुछ जानकारी नहीं मिली तो वो लोग थक-हार कर एक पंडित की शरण में गए. पंडित जी को अपनी सारी परेशानी के बाद उन्होंने इस मामले में रास्ता दिखाने की गुहार लगाई थी. पंडित जी ने प्रश्न कुंडली के जरिए यह बता दिया था राजा रघुवंशी अब इस दुनिया में नहीं है. पंडित जी ने यह भविष्यवाणी उस समय में की थी, जब पुलिस को राजा की लाश तक नहीं मिली थी. 

राजा की हत्या की भविष्यवाणी करने वाले पंडित जी से खास बातचीत

मतलब कि हजारों किलोमीटर दूर राजा की लाश एक गहरी खाई में पड़ी थी, जिसकी जानकारी हत्या और उस साजिश में शामिल लोगों के अलावा किसी और को नहीं थी. लेकिन इंदौर में बैठे एक पंडित ने प्रश्न कुंडली के जरिए यह बता दिया कि राजा अब नहीं रहा. बुधवार को NDTV उस पंडित अजय दुबे जी के पास पहुंचा, उनसे बातचीत की. NDTV से बातचीत के दौरान पंडित अजय दुबे ने इस मामले से जुड़े और भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए. 

सोनम के लिए पंडित ने बताया था- वो सही सलामत, पूरब और उत्तर दिशा में हो सकती है

पंडित अजय दुबे ने बताया कि राजा रघुवंशी के परिजनों ने संपर्क किया था. जिसके बाद प्रश्न कुंडली के बाद मैंने उन्हें बताया था कि राजा अब इस दुनिया में नहीं है. इसके बाद उनके परिजनों ने बहू के बारे में पूछा था. तब मैंने बताया था कि बहू सही-सलामत है. वो पूरब और उत्तर दिशा में हो सकती है. मेरे बताए के अनुसार ही कुछ दिनों बाद राजा की हत्या की बात सामने आई है. फिर मेरे बताए दिशा से ही सोनम मिली. 

बिना दोष कटाए सोनम की दूसरी शादी हुई तो भी ऐसा ही कुछ होगा

पंडित अजय दुबे ने यह भी बताया कि सोनम को मंगल दोष है. जब तक उसका मंगल दोष नहीं उतारा जाएगा तब तक उसके साथ ऐसी ही घटनाएं होंगी. पंडित जी ने यह भी कहा कि सोनम की दूसरी शादी होगी तो भी यही होगा, ये नहीं करेगी तो कोई और कर देगा. इसके लिए सोनम के परिजनों को कुछ पूजा करनी होगी. 

इस पूरे मामले में एक महिला सहित 3-4 लोग अभी और आएंगे सामने

पंडित जी ने यह भी बताया कि मेरी प्रश्न कुंडली में यह बात सामने आई कि इस पूरे मामले में 8-10 लोग शामिल हो सकते हैं. जिसमे दो महिलाएं होंगी. सोनम के रूप में एक महिला मिल चुकी है. साथ ही राज कुशवाहा सहित तीन भाड़े के हत्यारे मिल चुके हैं. पंडित जी ने यह भी कहा कि अभी इस मामले में एक और महिला सहित 3-4 लोग और भी सामने आएंगे.

 पंडित जी ने यह भी कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आने में कम से कम एक महीना और लगेगा. उन्होंने यह भी बताया कि हमने राजा की आत्मा की शांति के लिए शांतिपाठ किया है. राजा की आत्मा को शांति मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें - सोनम और उसके 'आशिक' राज की तस्वीर आई सामने, जानिए कैसे शुरू हुआ था रिश्ता

स्पष्टीकरण- स्टोरी में लिखी गई बातें पंडित जी ने बताई है. NDTV अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case Updates, Raja Raghuvanshi Murder Mystry, Sonam Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com