विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2023

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब

पंजाब में, पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 10 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट एवं मोहाली में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब
पंजाब और हरियाणा में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई. (प्रतीकात्‍मक)
चंडीगढ़ :

हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 10.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 11.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

पंजाब में, पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 10 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट एवं मोहाली में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

अमृतसर और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था और रात ठंडी रही. 

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

यहां के मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दोनों राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई. 

ये भी पढ़ें :

* "क्या यौवनावस्था प्राप्त करने वाली 16 साल से अधिक उम्र की मुस्लिम लड़की शादी कर सकती है?": SC करेगा सुनवाई
* हरियाणा के पूर्व मंत्री के पुत्र ने की खुदकुशी, INLD प्रदेशाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
* CM भगवंत मान की चेतावनी के बाद झुके PCS अधिकारी, ‘सामूहिक आकस्मिक अवकाश' का निर्णय लिया वापस

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain In Haryana, Rain In Punjab, Weather In Haryana And Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com