Rain in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को मौसम अचानक से बदल गया. कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. इसके कारण ठंड बढ़ गई. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाला दिनों में ठंड और बढ़ेगी. साथ ही देश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने का अनुमान (Cold Wave Forecast) भी जताया गया है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है और लोग खुलकर सांस ले सकते हैं.
दिल्ली के अकबर रोड, पंडारा पार्क, कोटा हाउस सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. साथ ही एनसीआर के इलाके में भी बारिश दर्ज की गई है. गुरुग्राम के साथ ही नोएडा-गाजियाबाद के भी अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट आएगी. साथ ही उत्तर भारत में शीतलहर चलने का भी अनुमान जताया गया है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश : IMD
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान और इसके आसपास के इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग ने पूर्व में रविवार से अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की से छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की थी.
मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार का अनुमान है कि 9 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान में कमी आएगी. कुमार ने एएनआई को बताया, "पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है. आज और कल हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी हल्की बारिश की उम्मीद है."

IMD ने शीतलहर की जताई संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 दिसंबर के बाद तापमान में कमी आएगी और शीत लहर की स्थिति भी आ सकती है. साथ ही कहा कि शीत लहर सबसे पहले राजस्थान में आएगी, उसके बाद पंजाब और हरियाणा में.
रविवार को अपने पूर्वानुमान में आईएमडी ने 9 दिसंबर से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है.
आईएमडी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है तो पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 दिसंबर से शीत लहर चल सकती है.

इन राज्यों में छा सकता है घना कोहरा
मौसम विभाग ने कल से अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों के विभिन्न इलाकों में कोहरे का अनुमान जताया है.
आईएमडी का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में 10 दिसंबर तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 दिसंबर तक, बिहार में 9 से 11 दिसंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 दिसंबर और उत्तर प्रदेश में 10 से 13 दिसंबर तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं